KBC 14: करोड़पति बनने से चूकीं डॉ. अनु वर्गीस, क्या आपको पता है 1 करोड़ के इस सवाल का सही जवाब?
नई दिल्ली, 31 अगस्त: टेलिविजन का सबसे पुराना और सबसे बड़ा क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन चल रहा है। कई कंटेस्टेंट शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। ऐसे में KBC-14 के लेटेस्ट एपिसोड में एक महिला कंटेस्टेंट करोड़पति बनने से चूकी गईं। हाल ही में केबीसी की हॉट सीट पर डॉ. अनु वर्गीस पहुंचीं थी। स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर अनु ने शो में 75 लाख रुपए जीते, लेकिन करोड़पति बनते-बनते रह गईं। हालांकि कौन बनेगा करोड़पति 14 की अनु वर्गीज 1 करोड़ रुपये का सवाल खेलने वाली पहली महिला बनी गईं, लेकिन करोड़पति नहीं बन पाईं।

75 लाख जीतने वाली दूसरी प्रतियोगी
पिछले एपिसोड में बैंगलोर की रहने वाली स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. अनु वर्गीस बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठीं हुई नजर आईं थी। उन्होंने काफी अच्छा गेम खेला और दूसरी ऐसी प्रतियोगी बनीं जिन्होंने 75 लाख रुपए का बड़ी प्राइज मनी जीती हो। आयुष गर्ग के बाद 75 लाख रुपये जीतने के बाद अनु वर्गीस दूसरी कंटेस्टेंट हैं, लेकिन वह करोड़पति भी बन सकीं और एक करोड़ के सवाल से अपने कदम पीछे खींच लिए।

75 लाख के सवाल का दिया सही जवाब
गेम में काफी अच्छा करते हुए अनु ने बिना किसी लाइफलाइफ के 75 लाख रुपए के सवाल का आसंर दिया था। वो सवाल था: इनमें से किस रासायनिक तत्व का नाम एक देवी के नाम पर रखा गया है? A. रूथेनियम, B. रीनियम, C. वेनेडियम, D.निकल। बहुत सोचने और विश्लेषण करने के बाद उन्होंने ऑप्शन C का सही उत्तर दिया और 75 लाख की मोटी रकम जीती, जिसके बाद बिग बी उन्हें बिना लाइफलाइन के यहां तक पहुंचने के लिए बधाई देते हैं।

इन सवालों पर की थी लाइफ लाइन यूज
अनु वर्गीज ने 3 लाख 20 हजार पर अपनी पहली लाइफ लाइन 50:50 यूज की थी। इसके बाद 6.40 लाख के सवाल पर ऑडियंस पोल और 12 लाख 50 हजार के सवाल पर वीडियो कॉल अ फ्रेंड का इस्तेमाल किया। फिर 25 लाख, 50 लाख और 75 लाख के सवाल का उन्होंने जवाब बिना किसी मदद के जीते।

एक करोड़ के सवाल को छोड़ा
75 लाख रुपए जीतने के बाद उनकी कंप्यूटर स्क्रिन पर एक करोड़ का सवाल आया, हालांकि बिना लाइफ लाइन के कई मुश्किल सवालों के जवाब देने वाली अनु यहां थोड़ी नर्वस नजर आई और वो एक करोड़ रुपये के लिए पूछे गए सवाल का सही उत्तर नहीं जानती थीं। ऐसे में उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया और 75 लाख रुए की रकम के साथ शो से पीछे हट गई। जिस सवाल का जवाब अनु नहीं दे पाईं, क्या आप उस का उत्तर जानते हैं। वो सवाल था।

जानिए क्या था एक करोड़ का सवाल
बिग बी ने अनु वर्गीस से सवाल किया था, " भारत के पहले गणतंत्र दिवस के अवसर को चिह्नित करने के लिए 26 जनवरी 1950 को जारी एक डाक टिकट पर इनमें से किस कृति की पंक्तियों को उकेरा गया था? A. सारे जहां से अच्छा, B. रघुपति राघव राजा राम, C. जन गण मन, D. वंदे मातरम। इस सवाल का सही जवाब है B यानी रघुपति राघव राजा राम है।












Click it and Unblock the Notifications