KBC 14: 50 लाख रुपए के इस सवाल पर फंस गए आमिर खान, लेनी पड़ी लाइफलाइन, जानें क्या निकला जवाब

केबीससी 14 के पहले एपिसोड की गेम की बात करें तो हॉट सीट पर बैठे आमिर खान, मेजर डी पी सिंह और महिला ऑफिसर कर्नल मिताली मधुमिता 50 लाख रुपये के सवाल के पड़ाव तक पहुंचने में सफल रहे।

मुंबई, 8 अगस्तः टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे फेमस रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' 14 वें सीजन का आगाज हो चुका है। गत 7 अगस्त को इस शो के ग्रैंड प्रीमियर पर कई मशहूर लोग शामिल हुए थे। शो के इस पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हॉट सीट पर बैठे नजर आए और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी का दमदार गेम खेला। दरअसल आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन के लिए केबीसी 14 में पहुंचे थे। इस खेल में और भी बड़ी हस्तियों ने उनका साथ दिया। इन हस्तियों में एमसी मैरी कॉम, सुनील छेत्री, कारगिल युद्ध के वेट्रन मेजर डी पी सिंह और सेना पदक पाने वालीं पहली महिला ऑफिसर कर्नल मिताली मधुमिता मौजूद थीं।

Recommended Video

    केबीसी 14 में पहुंचे आमिर खान इस सवाल पर फंसे, लेनी पड़ी लाइफलाइन |*Entertainment
    50 लाख के सवाल पर पहुंचे आमिर खान

    50 लाख के सवाल पर पहुंचे आमिर खान

    केबीसी 14 के पहले एपिसोड में पहुंचे बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम ने शो की रौनक बढ़ा दी थी। आपको बता दें कि केबीसी 14 का पहला एपिसोड 75वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व को समर्पित था। इसी के तहत शो के सेट पर 'आजादी का गौरव पर्व' को नाच गाकर मनाया गया।। पहले एपिसोड की गेम की बात करें तो हॉट सीट पर बैठे आमिर खान, मेजर डी पी सिंह और महिला ऑफिसर कर्नल मिताली मधुमिता 50 लाख रुपये के सवाल के पड़ाव तक पहुंचने में सफल रहे। हालांकि 50 लाख का बिल्कुल भी आसान नहीं था।

    50 लाख रुपए के लिए पूछा गया ये सवाल

    शो में 50 लाख रुपए का सवाल भारतीय राजनीति के इतिहास से जुड़ा हुआ पूछा गया था। ये सवाल काफी मजेदार लेकिन मुश्किल था। आपको बता दें कि ये पूरे एपिसोड का सबसे मुश्किल सवाल था। आइए आपको बताते हैं कि 50 लाख के लिए आमिर खान से कौन सा सवाल पूछा गया था।
    भारतीय राष्ट्रपतियों की इनमें से किस जोड़ी ने एक दूसरे को भारत रत्न प्रदान किया है?
    1 एस राधाकृष्णन-वीवी गिरि
    2 वीवी गिरी-जाकिर हुसैन
    3 जाकिर हुसैन-प्रतिभा पाटिल
    4 राजेंद्र प्रसाद-एस राधाकृष्णन

    आमिर खान ने इस्तेमाल की लाइफ लाइन

    इस सवाल का जवाब हॉट सीट पर बैठे तीनों लोगों में से कोई नहीं जानता था इसलिए उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और उसके बाद ही वह सही जवाब देने में सफल हो पाए। इस तरह से हॉट सीट पर बैठे इन तीनों दिग्गजों ने 50 लाख रुपये जीतने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि 50 लाख रुपये का ये विजेता राशि आर्मी सेंट्रल वेलफेयर को डोनेट कर दी जाएगी।

    एमसी मैरी कॉम और सुनील छेत्री ने जीते इतने रुपये

    एमसी मैरी कॉम और सुनील छेत्री ने जीते इतने रुपये

    वहीं इस शो के दूसरे भाग में एमसी मैरी कॉम और सुनील छेत्री को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला था। एमसी मैरी कॉम और सुनील छेत्री ने इस गेम शो में 12 लाख 50 हजार रुपए की राशि जीती। इस दौरान उन्होंने अपनी तीनों लाइफलाइन का इस्तेमाल भी किया। इस जीती हुई राशि को दोनों ही चैरिटी में डोनेट करेंगे।

    केबीसी 14 में हुए हैं कई बदलाव

    केबीसी 14 में हुए हैं कई बदलाव

    जानकारी के अनुसार साल 2000 में शुरू हुए रिएलिटी शो केबीसी में अब तक कई बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव प्राइज मनी का हुआ है। इस बार केबीसी 14 की प्राइज मनी बढ़ाकर साढ़े सात करोड़ रुपए कर दिया गया है। अब जैकपॉट सवाल सात करोड़ के बजाय साढ़े सात करोड़ का होगा। इसके अलावा शो का दूसरा बदलाव ये है कि अब आखिरी पड़ाव पर गलत जवाब देने पर भी कंटेस्टेंट को अच्छी राशि मिलेगी। दरअसल पहले 1 करोड़ या 7 करोड़ के सवाल का जवाब गलत होने पर कंटेस्टेंट लुढ़क कर नीचे आ जाता था और उसे 3 लाख 20 हजार रुपए ही मिलते थे। लेकिन अब अगर कोई कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल का जवाब देने के बाद साढ़े सात करोड़ के सवाल के लिए खेलता है और वो इसका सही जवाब नहीं दे पाता है, तो उसे हारने पर 75 लाख रुपये मिलेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+