KBC को लेकर शरवरी वाघ ने बताया कुछ ऐसा, बिग बी बोले- अब लगा हमारे पेट पर कौन लात मार रहा है
मुंबई, 19 नवंबर: महानायक अमिताभ बच्चन की ओर से होस्ट किए जाने वाले पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 13 में इस बार शानदार शुक्रवार के अपकमिंग एपिसोड में हॉट सीट पर फिल्म 'बंटी और बबली 2' के स्टारकास्ट सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ दिखने वाले हैं। इस आने वाले एपिसोड का सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लीप शेयर किया गया है, जिसमें अमिताभ बच्चन ने सिद्धांत और शरवरी से उनकी शो में आने की तैयारियों के बारे में पूछा। ऐसे में एक्ट्रेस शरवरी ने कुछ ऐसा बताया कि खुद बिग भी हैरान होते नजर आए। आखिर क्या था वो पढ़िए खबर...

गेम की घर पर की 5-6 बार प्रैक्टिस
दरअसल, टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन चल रहा है। ऐसे में शो में हर शुक्रवार को एक खास एपिसोड टेलिकास्ट होता है, जिसमें कोई ना कोई नई सेलेब्स हिस्सा लेते हैं और बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठकर उनके सवालों का जवाब देते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन के सवालों का सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ जवाब देते नजर आएंगे। इस दौरान बिग बी ने जब दोनों लोगों से पूछा कि शो में आने से पहले की उनकी तैयारियों कैसी थी, तो एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस गेम की घर पर 5-6 बार प्रैक्टिस की है।

'हमारे पेट पर कौन लात मार रहा हैं'
एक्ट्रेस ने बिग बी को कहा कि सर मेरा एक 11 साल का भाई है, जिसके पास केसीबी का गेम है। तो मैंने उसके साथ 5-6 बार खेल लिया है यह गेम. उसका बिल्कुल ऐसा ही फॉरमेट है। बस आपकी भूमिका मेरा 11 साल का भाई निभा रहा था, जिसको सुनने के बाद बिग बी बोलते है कि यही बात हम जानना चाहते थे कि हमारे पेट पर कौन लात मार रहा हैं। अमिताभ बच्चन की यह बात सुनकर शरवरी हंसने लगतीं है और बोलती है कि सर ऐसा नहीं है।

'पढ़ के जाओ, वहां नाक मत कटवा देना'
इसी के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने करीब 11-12 साल की उम्र से केबीसी की तैयारी की थी। एक्टर ने खुलासा किया कि शो के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद में उनके माता-पिता हॉटलाइन पर कॉल करते थे। उन्होंने कहा कि केबीसी 13 पर आने से पहले सभी पुरानी किताबें सामने आईं और उनके मम्मी-पापा ने उनसे जो कहा था कि बेटा, पढ़ के जाओ, वहां नाक मत कटवा देना।

सिद्धांत ने एक रैप सॉन्ग भी गाया
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिद्धांत ने एक रैप सॉन्ग भी गाया और शरवरी के साथ स्टेज पर डांस भी करते नजर आए। आपको बता दें कि फिल्म 'बंटी और बबली 2' 19 नवंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी के साथ-साथ सिद्धांत और शरवरी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई 'बंटी और बबली' का सेकंड पार्ट है।












Click it and Unblock the Notifications