KBC 13: कैटरीना ने अमिताभ से पूछा ऐसा सवाल, जिसे सुनते ही बिग बी के उड़े होश, देखें Video
नई दिल्ली, 05 नवंबर। सोनी टीवी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का रोमांच अपने चरम स्तर पर है। इस शो के हर शु्क्रवार वाले एपीसोड में कोई ना कोई सेलिब्रेटी मेहमान बनकर आता है। आज के एपीसोड में सुपर स्टार अक्षय कुमार, मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और डायरेक्टर रोहित शेट्टी मेहमान बनकर आने वाले हैं। ये तीनों फिल्म 'सूर्यवंशी' का प्रमोशन करने केबीसी के सेट पर रहेंगे। इस दौरान हॉट सीट पर आपको अक्षय-कैटरीना बैठे हुए दिखाई देंगे। इस शो के कई वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं लेकिन एक वीडियो है, जिसकी सबसे ज्यादा बातें हो रही हैं।

अमिताभ बच्चन एकदम हैरान हो जाते हैं
इस वीडियो में कैटरीना शो को होस्ट अमिताभ बच्चन से एक ऐसा सवाल पूछती हैं,जिसको सुनने के बाद अमिताभ बच्चन एकदम हैरान हो जाते हैं और वो कैटरीना के सवाल का जवाब दे नहीं पाते, जिसको देखकर अक्षय कुमार पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाते हैं।

आपने आज खेल के लिए कैसी तैयारी की है?
दरअसल प्रोमो के वीडियो में दिख रहा है कि अमिताभ, हॉट सीट पर बैठे अक्षय-कैटरीना से पूछते हैं कि 'आपने आज खेल के लिए कैसी तैयारी की है? जिस पर कैटरीना कहती हैं कि मैंने कुछ इतिहास की किताबें पढ़ीं, कुछ भूगोल की और कुछ चीजें गूगल पर सर्च कीं।'

'मुझे जो आता है मैं वो बता दूंगा'
जब कैटरीना ये सब कह रही होती हैं, तब अक्षय कुमार की सूरत देखने वाली होती है। इसके बाद अमिताभ एक्टर अक्षय से पूछते हैं कि 'अब आप बोलिए अक्षय आपने क्या तैयारी की है'। जवाब में एक्टर कहते हैं 'कुछ नहीं सर मुझे जो आता है मैं वो बता दूंगा।'
कैट ने पूछा- हर सवाल के लिए हमें लाइफलाइन मिलेगी?
इसके बाद कैटरीना जो पूछती हैं वो काफी फनी और हैरान कर देने वाला है। कैटरीना पूछती है कि ' सर लाइफ लाइन हम एक ही बार यूज़ कर सकते हैं या हर सवाल के लिए हमें लाइफलाइन मिलेगी।'
'सर ये सवाल आपसे आजतक किसी ने नहीं पूछा होगा'
एक्ट्रेस का सवाल सुनते ही अक्षय ठहाके मारकर हंसने लगते हैं और अमिताभ की तरफ देखकर बोलते हैं कि 'सर ये सवाल आपसे आजतक किसी ने नहीं पूछा होगा'। अमिताभ की शक्ल भी देखने वाली होती है। इसके बाद कटरीना भी हंसने लगती हैं। ये वीडियो काफी फनी है आप भी देखें।












Click it and Unblock the Notifications