Watch: 'अब मुझे जिंदा नहीं रहना...', KBC-13 में भावुक हुईं दीपिका पादुकोण, अमिताभ भी शॉक्ड
मुंबई, 11 सितंबर। बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी दमदार आवाज और अंजाद के साथ टीवी पर 'कौन बनेगा करोड़ी पति' के साथ वापसी कर चुके हैं। केबीसी 13 में कई कंटेस्टेंस ने सवालों को सही जवाब देकर लाखों रुपए जीते। बीती रात 'शानदार शुक्रवार' के स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कोरियोग्राफर-डॉयरेक्टर फराह खान का स्वागत किया।

अमिताभ के साथ हॉट सीट पर बैठीं दीपिका-फराह
हॉट सीट पर बैठीं दीपिका और फराह खान ने एक साथ कई सवालों का सही-सही जवाब दिया और 25 लाख रुपए की धनराशि जीती। इसमें से कुछ पैसों का इस्तेमाल दीपिका पादुकोण अपने फाउंडेशन 'द लिव लाफ लव' के लिए इस्तेमाल करेंगी जहां मानसिक रूप से परेशान लोगों की मदद की जाती है। अपने फाउंडेशन के बारे में बताते हुए दीपिका पादुकोण ने बताया कि जब वह खुद इस समस्या से जूझ रहीं तो उन्होंने ऐसे अन्य लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया था।

इस नेक काम के लिए खेला केबीसी
गौरतलब है कि केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार एपिसोड में कई सेलिब्रिटीज नेक मकसद के लिए शो में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेते हैं। फराह खान ने एक 17 महीने के बच्चे की मदद के लिए इस शो में हिस्सा लिया। इस बीच मेंटल हेल्थ को लेकर दीपिका पादुकोण की बातें सुन अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस से उनकी समस्या के बारे में पूछा। हालांकि अमिताभ ने दीपिका के सामने यह भी विकल्प रखा कि अगर वह बताना चाहें तो ही बताएं, कोई दबाव नहीं है।

दीपिका पादुकोण को हुआ था डिप्रेशन
दीपिका पादुकोण ने कहा, 'साल 2014 में मुझे डिप्रेशन हुआ था और उसके बाद मैंने एक मेंटल हेल्थ फाउंडेशन सेटअप किया जहां हम मेंटल हेल्थ को डीस्टिगमेटाइज करते हैं। हम मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाते हैं।' इसके बाद दीपिका पादुकोई ने अपने अनुभव के बारे में बताया जब वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। दीपिका ने कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं काम पर ना जाऊं, मैं किसी से मिलना नहीं चाहती थी, मैं बाहर नहीं जाना चाहती थी।'

एक्ट्रेस की बातें सुन अमिताभ बच्चन भी शॉक्ड
इस बीच दीपिका ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन हर कोई दंग रह गया। खुद अमिताभ बच्चन भी एक्ट्रेस की बात सुन शॉक्ड हो गए। दीपिका बताती हैं, 'मैं कुछ नहीं करना चाहती थी। कई बार...मुझे नहीं पता ये बात मुझे कहना चाहिए या नहीं लेकिन जीने की...मुझे लगता था कि अब मुझे जिंदा नहीं रहना है।' ये सब कहते-कहते दीपिका भावुक हो जाती हैं। उनके बगल में बैठीं फराह खान दीपिका को संभालते हुए कहाती हैं, हमें भी शूटिंग के समय इस बात का पता नहीं लगा।

दीपिका के लिए अमिताभ ने की ये दुआ
दरअसल, दीपिका पादुकोण को जब यह दिक्कत हो रही थी तो उस समय वह फराह की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' शूट कर रही थीं। दीपिका ने बताया कि वह शॉट खत्म होने के बाद अकेल बैठ पर रोती थीं, उन्हें भी नहीं पता था कि वह क्यों रो रही हैं। फराह खान कहती हैं, ये हमारी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए शूट कर रहीं थीं। और हमें एक परसेंट भी पता नहीं लगा कि ये किस स्थिति से गुजर रहीं हैं। दीपिका की बातें सुन अमिताभ बच्चन हैरान थे। उन्होंने कहा, 'हम सब प्रार्थना करते हैं कि आप स्वस्थ रहें और कभी भी ऐसी स्थिति न आए। ये अगर आपके साथ हो सकता है तो किसी के साथ भी हो सकता है।'
Recommended Video
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस दीपिक सिंह की मां ने कोरोना वायरस को दी मात, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को कहा शुक्रिया












Click it and Unblock the Notifications