KBC 1000 Episode: भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा फिल्मों में नहीं मिल रहा था काम, मजबूरी में चुनी केबीसी होस्टिंग
KBC 1000 Episode: भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा फिल्मों में नहीं मिल रहा था काम, मजबूरी में चुनी केबीसी होस्टिंग
नई दिल्ली, 3 दिसंबर। 21 साल पहले शुरू हुआ क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति अपना 1000वां एपिसोड टेलीकास्ट कर रहा है। साल 2000 में शुरू हुआ ये शो लोगों के दिलों और घरों तक पहुंच गया। शुरुआत से ही शो के साथ जुड़े शो के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन का अंदाज लोगों के दिलों में घर गया है। लोग केबीसी मतलब अमिताभ बच्चन समझने लगे। किसी और को लोग केबीसी के होस्ट के तौर पर सोच भी नहीं पा रहे। वहीं अमिताभ भी इस शो से बेहद जुड़ें है।

केबीसी के के 1000वें एपिसोड में खुलेंगे राज
केबीसी 13 का 1000वां एपीसोड का टेलीकास्ट हो रहा है। शो के इस खास एपिसोड में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली शामिल हुई हैं। शो के दौरान बिग बी ने बताया कि 21 साल पहले उन्होंने इस शो को क्यों करने का फैसल किया। अमिताभ इस दौरान भावुक हो गए और रोने लगे। अमिताभ को इमोशनल देख केबीसी की पूरा सेट भावुक हो उठा।

श्वेता ने पूछा सवाल तो रो पड़े अमिताभ
दरअसल शो के 1000 वें एपीसोड के खास मौके पर गेस्ट बनकर श्वेता नंदा और नव्या नवेली शामिल हुए । शो के दौरन श्वेता ने बिग बी से पूथा कि उन्हें शो के 1000 एपिसोड पूरे होने पर उन्हें कैसा लगा। इसका जवाब देते हुए अमिताभ भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि 21 साल पहले जब उन्हें ये शो ऑफर किया गया तो उन्होंने मजबूरी में यह शो करने का फैसला लिया था।

रोने लगे अमिताभ
अमिताभ ने कहा कि साल 2000 में इस शो की शुरुआत हुई थी। जब उन्होंने केबीसी करने का सोचा तो सबने उन्हें कहा कि मत करो, बड़े पर्दे से छोटे पर्दे पर लौट रहे है। उनकी इमेज को नुकसान होगा। उन्हें इस सब का कोई आइडिया नहीं था। अमिताभ ने कहा कि उन्होंने मजबूरी में केबीसी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उस समय फिल्मों में कम नहीं मिल रहे थे। उस समय परिस्थितियां ठीक नहीं थी। ऐसे में उन्होंने केबीसी करने का फैसला किया। जब पहला एपिसोड किया तब उन्हें लगा कि उनका फैसला सही था। पहले ब्रॉडकास्ट के बाद जिस तरह से रिऐक्शन हुआ, फिर ऐसा लगा कि पूरी दुनिया बदल गई। ये बोलकर अमिताभ बेहद इमोशनल हो गए।

भावुक हुईं जया बच्चन
शो के दौरान अमिताभ अपने आंसुओं को छुपा नहीं सके। वहीं बतौर गेस्ट शामिल हुई उनकी पत्नी जया बच्चन भी भावुक दिखीं। अमिताभ ने खुद को कंट्रोल किया और शो को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस शो के हर कंटेस्टेंट्स से उन्हें कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि शो अभी जारी है और आगे भी जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications