KBC 16: क्या था वो एक सवाल, जिसका जवाब न देकर करोड़पति बनने से चूकीं नरेशी मीणा
Kaun Banega Crorepati Nareshi Meena Question: बिग बॉस की ही तरह कौन बनेगा करोड़पति का क्रेज भी लोगों के खूब सिर चढ़कर बोलता है। अमिताभ बच्चन का मशहूर शो शुरू हो चुका है और ऐसे में हॉट सीट पर बैठीं ब्रेन ट्यूमर सर्वाइवर नरेशी मीणा की खूब चर्चा है।
नरेशी मीणा जब एक करोड़ के सवाल का जवाब देने से चूक गईं तो शो काफी दिलचस्प बन गया। 15वें सवाल का जवाब वो सही से नहीं दे सकीं और 1 करोड़ घर ले जाने से चूक गईं। नरेशी मीणा 50 लाख रुपये घर लेकर गईं। इसके बाद वे काफी इमोशनल हो गई थीं। क्योंकि वो उन पैसों से अपना इलाज करवाना चाहती थीं। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने नरेशी मीणा की हेल्प की। चलिये आपको बताते हैं वो एक सवाल जिसने नरेशी को करोड़ों रुपये घर ले जाने से रोका।

बताते चलें कि नरेशी मीणा ने काफी शानदार खेल खेला। 14 सवालों के उन्होंने सही जवाब दिये और फिर वे 15वें तक पहुंची। एक करोड़ रुपये का ये सवाल था। मगर नरेशी उस सवाल का सही से जवाब नहीं दे पाईं। अमिताभ बच्चन ने उनसे सवाल पूछा था कि लीला राव दयाल किसे हराकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में एक सिंगल्स मैंच जीतने वाली भारतीय महिला बनी थीं। इसके ऑप्शन थे-
पहला सवाल थ- लॉटी डॉड, दूसरा सवाल था- ग्लैडिस साउथवेल और तीसरा सवाल था- सटन, चौथा ऑप्शन किट्टी गॉडफ्री
हालांकि, नरेशी ने इस सवाल का जवाब देने की पूरी-पूरी कोशिश तो की लेकिन कन्फ्यूजन की वजह से गेम से उन्होंने क्विट कर लिया। इसका सही जवाब है ग्लैडिस साउथवेल। जब महानायक अमिताभ बच्चन ने नरेशी से कहा कि एक जवाब दो तो उन्होंने 'ग्लैडिस साउथवेल' का नाम लिया, जो कि गलत जवाब था। ऐसे में उनका ट्वीट करने का फैसला सही निकला और वो 50 लाख रुपये लेकर घर गईं।
जब नरेशी से पूछा गया कि वे इन जीते हुए पैसों का क्या करेंगी तो उन्होंने कहा कि वे अपना ब्रेन ट्यूमर का इलाज करवाएंगी। जब नरेशी के पास इलाज के लिए काफी पैसे नहीं थे तो अमिताभ बच्चन ने उनकी मदद करने का आश्वासन दिया।












Click it and Unblock the Notifications