KBC 16: इस दिन से शुरू हो रहा है 'कौन बनेगा करोड़पति 16', जानें कब और कहां देख सकेंगे ये शो
Kaun Banega Crorepati 16: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से अपनी दमदार आवाज और नए अंदाज में लोगों को एंटरटेन करेन के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। खबर है कि 'कौन बनेगा करोड़पति 16' जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने वाला है।
'कौन बनेगा करोड़पति 16' का नया प्रोमो
ये फेमस रिएलिटी शो एक बार फिर दर्शकों उत्साहित करने के लिए रेडी है। आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति16' का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें बिग बी का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। प्रोमो देखने के बाद फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हो गए है कि आखिर 'केबीसी 16' को कब और कहां देख सकते हैं।

प्रोमो में दिखा बिग बी का नया अंदाज
खबर है कि केबीसी के इस सीजन में काफी कुछ नया होने वाला है, जिसकी झलक प्रोमो में भी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति 16' आगामी 12 अगस्त 2024 को प्रीमियर होगा। इस सीजन की टैगलाइन है 'जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा'। इस प्रोमो को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
सोनी टीवी पर प्रसारित होगा केबीसी 16
ये रिएलिटी शो एक बार फिर सोनी टीवी पर ही प्रसारित होगा। 'कौन बनेगा करोड़पति' लंबे समय से दर्शकों का मनोरजंन कर रहा है। शो की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। मेकर्स ने अब तक शो के कई प्रोमो शेयर किए हैं। नए प्रोमो में एक लड़की अपनी मां से डांट खाती है, उसकी मां बोलती है- तुझसे शादी कौन करेगा, तेरे जैसी पहाड़ चढ़ने वाली लड़की के साथ?
लोगों को शो का बेसब्री से है इंतजार
इसके बाद लड़की अपनी मां से बोलती है- मां, ऐसा लड़का शादी करेगा, जिसकी सोच पहाड़ों से भी उंची हो। इसके बाद बिग बी कहते हैं- जिंदगी हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना पड़ेगा। फैंस को इस रिएलिटी गेम शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है।
कब और कहां देख सकेंगे 'केबीसी 16'
'कौन बनेगा करोड़पति 16' आगामी 12 अगस्त 2024 से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। 'कौन बनेगा करोड़पति' भारत के सबसे पॉपुलर टीवी गेम शो में से एक है। इसकी शुरुआत साल 2000 में हुई थी। वहीं गत 26 अप्रैल 2024 से 'केबीसी' के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications