Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन के KBC 15 में हुए बड़े बदलाव, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये शो
Kaun Banega Crorepati 15: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से फेमस रियलिटी क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति 15' गत 14 अगस्त 2023 की रात से शुरू हो चुका है। इस शो में अपनी किस्मत आजमाने और अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बठने के लिए हर कोई आज भी कोशिश में लगा हुआ है जबकि कई लोग इस शो से अब तक करोड़ों रुपए जीत चुके हैं। एक बार फिर से ये शो लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने के लिए शुरू हो चुका है।
शुरू हुआ 'कौन बनेगा करोड़पति 15'
दर्शक इस रिएलिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो कि अब पूरा हो चुका है। इस शो के 15वें सीजन को अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं। इस बार का शो और भी खास होने वाला है। दरअसल इस बार इस शो में कंटेस्टेंट के लिए कुछ नई लाइफलाइन जुड़ी हैं। साथ ही शो में कई तरह के नए बदलाव भी किए गए हैं।

कब और कहां देख सकते हैं ये शो
हर बार की तरह इस बार भी कौन बनेगा करोड़पति 15 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जा रहा है। अगर आप इस शो को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं। केबीसी 15 गत 14 अगस्त (सोमवार) से रात 9 बजे टेलीकास्ट हो रहा है।
केबीसी में आया नया ट्विस्ट
शो की टीम इस बार एक नया ट्विस्ट लेकर आई है। दरअसल टीम ने इस सीजन में 'बदलाव' के बारे में एक बयान जारी किया है। शो में 'सुपर सैंडूक' नाम से एक नई लाइफ लाइन दी जा रही ह, जिसके तहत कोई भी कंटेस्टेंट अपनी खोई हुई कोई एक लाइफ लाइन को फिर से इस्तेमाल कर सकता है।
केबीसी में हुआ बड़ा बदलाव
इस सीजन में एक और बदलाव देखने को मिलने वाला है जो कि 'देश का सवाल' होगा। इस बदलव से दर्शक और ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो कॉल ए फ्रेंड और ऑडियंस पोल के साथ 'डबल डिप' नाम से एक नई लाइफलाइन भी एड की गई है। साथ ही इस सीजन में भी दर्शकों को फास्टेस्ट फिंगर फीचर भी देखने को मिलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications