कौन बनेगा करोड़पति 14 में बदले गए ये नियम, 7.5 करोड़ का होगा जैकपॉट प्रश्न
जैकपॉट होगा ₹7.5 करोड़ का
मुंबई, 11 जुलाई:अमिताभ बच्चन का टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस नए प्रोमो वीडियो में बिग बी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि "ज्ञान जहां मिले उसे बटोर लो, लेकिन पहले उसे टटोल लो"। इस प्रोमो को देखने के बाद दर्शकों की शो के नए सीजन को देखने की इच्छा और बढ़ गई है। वहीं केबीसी के इस नए सीजन में खेल के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए है।

सबसे बड़ा बदलाव ये किया गया
केबीसी के नए नियमों में सबसे बड़ा बदलाव ये किया गया है कि आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर इस खेल में जैकपॉट प्रश्न की प्राइज मनी सात करोड़ से साढ़े सात करोड़ रुपये की जा रही है।

केबीसी में जोड़ा गया ये नया मजेदार पड़ाव
इसके अलावा इस शो में प्रोमो में आप देख सकते हैं कि होस्ट अमिताभ बच्चन ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि यदि आप खेलते हैं और सही जवाब देते हैं तो आप साढ़े सात करोड़ जीत जाएंगे। अगर दुर्भाग्यवश आपका जवाब गलत हुआ तो 75 लाख आपको मिलेंगे। यानी 7.5 करोड़ रुपए के सवाल का गलत जवाब देने पर 75 लाख रुपए मिलेगे। यानी ये एक नया पड़ाव जोड़ा गया है।

8 अगस्त को होगा शुरू!
केबीसी के लिए दावा किया जा रहा है कि ये शो आठ अगस्त को सोनी टीवी पर शुरू किया जा सकता है। ये शो सोनी चैनल पर वर्तमान समय में प्रसारित हो रहे मोसे छल किए जाए की जगह ले सकता हैमोसे छल किए जाए के आखिरी शो की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और इस सीरियल का अंतिम एपिसोड 5 अगस्त को ऑनएयर होगा। वर्ष 2000 में केबीसी का पहला शो टेलिकास्ट हुआ था। जिसको अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किया था।
Iss saal KBC mein hoga kuch naya, jackpot hoga ₹7.5 Crores ka aur judega ₹75 lakh ka ek naya padaav. #KBC2022 coming soon! Stay tuned!@SrBachchan pic.twitter.com/xqV8xyUXvV
— sonytv (@SonyTV) July 9, 2022












Click it and Unblock the Notifications