Kaun Banega Crorepati 13: देवियों और सज्जनों, जानिए KBC के बारे में हर खास बात

मुंबई, 24 अगस्त। आखिरकार इंतजार हुआ खत्म क्योंकि सोमवार से सोनी टीवी पर 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि इस शो को लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हर बार की तरह शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपनी मोहक संवाद अदायगी से हर किसी का मन मोह लिया।

 'ऑडियंस पोल' लाइफलाइन की वापसी

'ऑडियंस पोल' लाइफलाइन की वापसी

  • KBC 13 इस बार KBC 12 से अलग है।
  • इस बार आपको शो के अंदर सीमित संख्या में दर्शक देखने को मिल रहे हैं और शो में 'ऑडियंस पोल' लाइफलाइन की वापसी हो गई है।
  • हालांकि शो में पहले की ही तरह तीनों लाइफलाइन ( 50-50) , फ्लिप द QUESTIONS और Ask The Expert है।
  • इस सीजन में फास्टेस्ट फिंगर की जगह फर्स्ट ट्रिपल टेस्ट देखने को मिल रहा है।
  • इसी के साथ ही वीकेंड पर शानदार शुक्रवार देखने को मिलेगा, जिसमें हॉट सीट पर देश के चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं।
  • इस बार शो में 'टाइमर' की जगह 'धुक-धुकी' जी नजर आ रही हैं।
केबीसी 13 को ऑनलाइन कैसे देखें?

केबीसी 13 को ऑनलाइन कैसे देखें?

लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी क्विज शो देख सकते हैं। केबीसी 13 के लिए आपको सोनीलिव एप डाउनलोड करना होगा। साथ ही इसे Jio एप के जरिए भी खेल सकते हैं।

शो के पहले कंटेंस्टेंट होंगे ज्ञानराज

शो के पहले कंटेंस्टेंट होंगे ज्ञानराज

'केबीसी 13' के पहले प्रतियोगी का नाम ज्ञानराज था, जो कि बीएसए के उन 100 यंग साइंटिस्ट के प्रतिष्ठित ग्रुप में शामिल रह चुके हैं, जिन्हें पीएम मोदी को सलाह देने के लिए चुना गया था।

अमिताभ हैं शो की जान

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और केबीसी अगर एक-दूसरे के पर्याय कहे जाएं तो गलत ना होगा। केबीसी का यह 13वां सीजन है। केवल सीजन 3 को छोड़ दिया जाए तो बिग बी ने इस क्विज शो के सारे सीजन होस्ट किए हैं और हर बार इस शो ने सफलता का नया इतिहास लिखा है।

क्या है प्रोमो की टैग लाइन?

क्या है प्रोमो की टैग लाइन?

केबीसी 13 के प्रोमो में अमिताभ बच्चन बच्चन कहते हैं कि 'आपके सपने और आपके बीच केवल तीन शब्दों का अंतर है और वो तीन शब्द हैं कोशिश।'

'काम को पूरी ईमानदारी के साथ इसे करना चाहिए'

मालूम हो कि केबीसी 12 का अंतिम एपीसोड 22 जनवरी 2021 को प्रसारित किया गया था। शो के खत्म होने से पहले अमिताभ बच्चन ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए सबको भावुक कर दिया था। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा था- 'मैं थक गया हूं. मेरा माफीनामा, केबीसी के आखिरी दिन की शूटिंग का बहुत लंबा दिन... लेकिन यह याद रखिए, काम काम है और पूरी ईमानदारी के साथ इसे करना चाहिए, प्यार, देखभाल, प्रेम और प्रशंसा, पूरी टीम के इस भाव के लिए अत्यधिक आभार, आगे बढ़ने का समय है इमोशनल पल लेकिन कल एक और दूसरा दिन है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+