Katy Perry News: पॉप स्टार कैटी पेरी अंतरिक्ष से पृथ्वी को देख हुई मंत्रमुग्ध! गाया 'व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड'
Katy Perry News: पॉप आइकन कैटी पेरी ने 21वीं सदी की पहली महिला उड़ान में सवार होकर अंतरिक्ष से पृथ्वी का सुंदर नजारा देखने के बाद लुई आर्मस्ट्रांग का क्लासिक गीत "व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड" गाया। उन्होंने 14 अप्रैल को अंतरिक्ष की अपनी संक्षिप्त यात्रा के बाद अपनी पहली पोस्ट साझा की।
इस यात्रा के दौरान उनके साथ गेल किंग मौजूद थे। वो उनके साथी क्रू मेंबर हैं। उन्होंने उस खूबसूरत पल को याद करते हुए बताया कि पेरी का गाना "व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड" उनकी यात्रा के दौरान एक खास पल था जिसे वो कभी नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने कैप्सूल में मौजूद शांति और मधुर गीत को याद किया।

"व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड"
पॉप स्टार कैटी पेरी ने सोमवार(14 अप्रैल) को अंतरिक्ष से वापस लौटने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने वापस अपने घर लौटने पर खुशी व्यक्त की। न्यू शेपर्ड रॉकेट में इस यात्रा में उनके साथ लॉरेन सांचेज, अधिवक्ता अमांडा गुयेन, पत्रकार गेल किंग और नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आइशा बोवे शामिल थी।
पॉप स्टार कैटी पेरी ने X पर किया पोस्ट "घर जैसा कोई स्थान नहीं"
पॉप स्टार कैटी पेरी ने मंगलवार को X पर दिल और पृथ्वी के इमोजी के साथ लिखा- "घर जैसा कोई स्थान नहीं" गौरतलब है कि पेरी उन कुछ नागरिकों में से एक थीं, जिन्होंने ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष यान में 11 मिनट के लिए अंतरिक्ष की यात्रा की है। यह वास्तव में उनके लिए किसी खुशनुमा पल से कम नहीं था।
11 मिनट की सबऑर्बिटल उड़ान वेस्ट टेक्सास से शुरू हुई और अंतरिक्ष के किनारे पर पहुँचने के बाद सुरक्षित रूप से वापस लौटी। पृथ्वी की सतह से 65 मील (105 किलोमीटर) से अधिक की ऊँचाई पर उन्होंने खूबसूरत दृश्य को देखकर जब अपने मधुर स्वर में "व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड" गया तो उनके साथी क्रू मेंबर ने बताया कि वो नजारा बेहद ही सुंदर लग रहा था।
कैटी पेरी और पांच अन्य महिलाओं ने इतिहास रच दिया
बता दे कि इस यात्रा के साथ ही कैटी पेरी और पांच अन्य महिलाओं ने सोमवार को इतिहास रच दिया, वे 60 वर्षों के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला क्रू बन गईं है। अंतरिक्ष यात्री बताते है कि अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखने पर उसका नीला रंग, उसके ऊपर हल्के सफेद रंग की बादलों की परतें, महासागर, पहाड़ों की चोटियाँ, रेगिस्तान की सुनहरी रेखाएँ, और हरियाली खूबसूरत नक्शे सा प्रतित होती है।












Click it and Unblock the Notifications