अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में Katy Perry बिखेरेंगी जलवा, 424 करोड़ के विला में होगी ये खास चीज

Katy Perry at Anant Ambani-Radhika Merchant Party: इस समय फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं शादी समारोह से पहले इटली में दमदार प्री-वेडिंग पार्टी का भी आयोजन किया गया है। इस पार्टी में दुनियाभर के कई जाने माने लोग शामिल हो रहे हैं।

इटली के फ्रांस में में हो रही है ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी
आपको बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग का आयोजन किया गया था। वहीं अब इटली में मुकेश अंबानी के बेटे की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी हो रही है। गत 29 मई 2024 को इटली के फ्रांस में एक शानदार क्रूज पर डिनर के साथ इसकी इसकी शुरुआत हुई है। इसका हिस्सा बनने के लिए इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों को इनवाइट किया गया है।

Anant Ambani

अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी करेंगी परफॉर्म
साथ ही पिछले बार की तरह इस बार भी कुछ हॉलीवुड सेंसेशन पार्टी में चार चांद लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इसमें कैटी पेरी का नाम सबसे पहले आया है। खबर है कि ये प्री-वेडिंग बैश आगामी 1 जून, 2024 को इटली के पोर्टोफिनो में खत्म होगा।

424 करोड़ रुपये के विला में होगा प्रोग्राम
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विश्व स्तर पर फेमस अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी, अनंत और राधिका की क्रूज प्री-वेडिंग के तीसरे दिन यानी 31 मई 2024 को परफॉर्म करेंगी। कहा जा रहा है कि ये पॉप आइकॉन साउथ फ्रांस में स्थित 50.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 424 करोड़ रुपये के विला में अपने गानों से धूम मचा देंगी। अनंत और राधिका की पहली प्री-वेडिंग के दौरान, रिहाना, दिलजीत दोसांझ, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और कई मशहूर सिंगर्स ने परफॉर्म किया था।

कैटी पेरी को मिली मोटी रकम
द सन यूके की रिपोर्ट के अनुसार, कैटी पेरी को 'ले मास्करेड' में उनकी परफॉर्मेंस के लिए अंबानी परिवार से लाखों डॉलर का चेक मिला है। खबर है कि इस बड़े जश्न के लिए 800 मेहमान क्रूज में पहुंचे हैं, जिसका थीम 'ला वीटा ई अन वियाजियो' है। वहीं आज फ्रांस में 5 घंटे तक चलने वाली पार्टी में कैटी पेरी परफॉर्म करेंगी और इसके बाद मेहमान अगले शो के लिए दूसरी जगह जाएंगे।

800 मेहमानों को मिला न्यौता
अंबानी परिवार के एक सूत्र ने बताया है कि इस दूसरी प्री-वेडिंग बैश में करीब 800 मेहमानों को इनवाइट किया गया है जो बार्सिलोना और जेनोआ में एक क्रूज पर हैं। अब वह फ्रांस के कान्स में बड़े जश्न के लिए पहुंचेंगे, जो 40 मिलियन जीबीपी की प्रॉपर्टी पर होगा। पार्टी केवल पांच घंटे तक चलेगी, लेकिन कैटी ही इसमें परफॉर्म करेंगी। इसके बाद, मेहमान कान्स में शानदार आतिशबाजी देखेंगे।

इतने महंगे क्रूज पर हो रही है पार्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी परिवार एक सेलिब्रिटी-एज क्रूज पर दूसरे प्री-वेडिंग पार्टी की मेजबानी कर रहे हैं, जिसकी कीमत 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 7,500 करोड़ रुपये है। क्रूज के हर सुइट में स्पा, जिम, स्विमिंग पूल और बहुत कुछ जैसी शानदार सुविधाएं हैं, और इन सबकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।

बैकस्ट्रीट बॉयज ने किया था परफॉर्म
आपको बता दें कि गत 29 मई 2024 को लोकप्रिय अमेरिकी बैंड, बैकस्ट्रीट बॉयज ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूज प्री-वेडिंग में परफॉर्म किया थै। इवेंट की एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें सभी लोग जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+