जानें कैसा है आलीशान रिसोर्ट के अंदर का माहौल, हर तरफ बस सुनाई दे रही 'भाभी-भाभी जी' की आवाज

सवाई माधोपुर, 08 दिसंबर: राजस्थान के 700 साल पुराने आलीशान बरवाड़ा किले में बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी से पहले होने वाला रस्में निभाई जा रही हैं। बुधवार को कैटरीना की हल्दी की रस्में पूरी होगी। वहीं इससे पहले मंगलवार को कैटरीना के हाथों पर राजस्थान के सोजत की हर्बल मेहंदी रचाई गईं। 9 दिसंबर गुरुवार को यह बॉलीवुड जोड़ी हमेशा के लिए एक दूसरे की हो जाएगी। इस बीच विवाह से पहले की रस्मों और मेहमानों की चहलकदमी से सवाई माधोपुर के बरबाड़ा फोर्ट की आबोहवा खुशमिजाज बनी हुई हैं। यहां तक की कैटरीना कैफ को विक्की से शादी से पहले ही कुछ मेहमान 'भाभी' कह बुला रहे हैं।

कैटरीना को बुलाया जा रहा 'भाभी'

कैटरीना को बुलाया जा रहा 'भाभी'

सोशल मीडिया पर विक्की-कैटरीना की शादी को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट बहुत हाई लेवल पर हैं। इस जोड़ी की शादी के लिए ट्रेंड भी चल रहा है। खबरों के मुताबिक दोनों स्टार्स काफी लंबे समय से अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे थे, जो अब पूरी हो चुकी है। सवाई माधोपुर के लग्जरी होटल सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में प्री-वेडिंग सेरेमनी चल रही हैं। इसी के साथ नया जोड़ा अपनी लाइफ के कुछ बेहतरीन पलों का एक साथ आनंद ले रहे हैं। इधर, इस शाही शादी में उनके गेस्ट भी इसको यादगार और मजेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खबरों के मुताबिक विक्की के दोस्त और परिवार में आए कुछ लोगों ने तो कैटरीना कैफ को 'भाभी' बुलाना भी शुरू कर दिया।

शादी की रस्मों के बीच मौज मस्ती पूरे परवान पर

शादी की रस्मों के बीच मौज मस्ती पूरे परवान पर

राजस्थानी के राजशाही अंदाज में पूरे राजवाड़े स्टाइल में विक्की कौशल अपनी दुल्हन कैटरानी कैफ का हाथ थामने वाले हैं। अपनी शादी को लेकर दोनों ने काफी पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी, हालांकि मीडिया से अपनी शादी की खबरें कपल ने शुरू से ही छुपाकर रखी थी, लेकिन इश्क छुपाए नहीं छुपता। अब शादी की रस्मों के बीच नाच-गाना मौज मस्ती भी अपने पूरे परवान पर हैं। एक तरफ जहां कैटरानी कैफ को भाभी बुलाया जा रहा है तो दूसरी तरह विक्की की होने वाली दुल्हनियां का रिएक्शन भी काफी खुश करने देने वाला हैं।

ऐसा रहता है कैट का रिएक्शन

ऐसा रहता है कैट का रिएक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुलासा हुआ है कि विक्की-कैट की शादी में आने वाले कुछ मेहमान पहले ही कैटरीना को 'भाभी जी' कहने लगे हैं। हालांकि ऑफिशियल तौर पर विक्की कौशल की वाइफ बनने से सिर्फ एक दिन दूर एक्ट्रेस कुछ नहीं कह रही है, लेकिन रिएक्शन देने के नाम पर बस शरमाती नजर आती है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अंदरूनी सूत्रों ने खुलासा करते हुए बताया कि 'हमारी दुल्हन कैटरीना को सभी कार्यक्रमों में भाभी जी कहा जा रहा है और वह शरमाती रहती है।'

अब तक हुईं शादी की ये रस्में पूरी

अब तक हुईं शादी की ये रस्में पूरी

7 दिसंबर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की मेहंदी सेरेमनी थी। मजेदार गेम्स से लेकर पंजाबी और बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस हुआ। विक्की और कैट ने अपनी फैमिली और गेस्ट के साथ काफी अच्छे और यादगार पलों का साझा किया। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने अपनी फैमिली के लोगों के साथ म्यूजिकल चेयर भी खेला। वहीं शादी के पहले दो हल्दी की रस्में निभाईं जाएगी, जिसमें से कैट की आज और विक्की की कल होगी। आज शाम को कैटरीना और विक्की की संगीत सेरेमनी होगी। जिसमें दोनों जमकर इंजॉय करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+