विक्की कैटरीना की शादी में कौन-कौन होगा शामिल, देखिए मेहमानों की लिस्ट

मुंबई। सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों और अखबारों के बीच सेंसशन बनी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी पर हर किसी की नजर है। पहले उनकी शादी की लोकेशन को जानने के लिए हर कोई व्याकुल था। वहीं उनकी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट को लेकर भी लोग अपना-अपना अनुमान लगा रहे हैं। इस बीच विक्की-कैटरीना की शादी में शामिल होने वालें मेहमानों की लिस्ट सामने आ गई है।

120 लोग शादी के कार्यक्रम में शामिल होंगे

120 लोग शादी के कार्यक्रम में शामिल होंगे

शादी के कार्यक्रम में बॉलीवुड के बड़े दिग्गज लोग भी जुटने वाले हैं। ये सभी मेहमान राजस्थान के सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंस बरवारा किले में एकत्रित होंगे। कोविड -19 महामारी के कारण होटल के नियमों के कारण उनकी शादी में बॉलीवुड की उपस्थिति बहुत कम होगी। कैटरीना और विक्की बाद में इंडस्ट्री के अपने सभी दोस्तों के लिए मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करेंगे।

करण जौहर सहित कई बड़ी हस्तियां होंगी शरीक

करण जौहर सहित कई बड़ी हस्तियां होंगी शरीक

इस हाई-प्रोफाइल शादी में करण जौहर, फराह खान, नित्या मेहरा, डॉ ज्वेल गामाड़िया, यास्मीन कराचीवाला (उनकी ट्रेनर), अमित ठाकुर (हेयर स्टाइलिस्ट), डेनियल बाउर (मेकअप आर्टिस्ट), अंगद बेदी, नेहा धूपिया, सनी कौशल की गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ, कबीर खान, मिनी माथुर और अंगिरा धर मौजूद होंगी।

शादी से पहले प्री वेडिंग थीम भी रखा है

शादी से पहले प्री वेडिंग थीम भी रखा है

इसके अलावा अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, रोहित शेट्टी, ऋतिक रोशन और अली अब्बास जफर भी शादी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि उनकी उपस्थिति को लेकर अभी संशय बना हुआ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, विक्की और कैटरीना ने शादी से पहले प्री वेडिंग थीम भी रखा है। वेडिंग प्लानर से कई मीटिंग के बाद कपल ने थीम को लेकर फैसला किया। सूत्रों के अनुसार, मेहंदी में गोल्ड,आईवोरी, व्हाइट और beige होगी। वहीं संगीत का थीम bling होगी। जबकि शादी के लिए Pastel Sorbet थीम रखी गई है।

सभी को कोविड प्रोटोकॉल को करना होगा फॉलो

सभी को कोविड प्रोटोकॉल को करना होगा फॉलो

वहीं राजस्थान के जिला कलेक्टर (डीसी) राजेंद्र किशन ने कहा था कि 9 दिसंबर को राजस्थान में फिल्मी सितारों कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में कुल 120 बॉलीवुड और अन्य हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। बीते शुक्रवार को राज्य के सवाई माधोपुर जिले में जिला कलेक्टर ने मीडियाकर्मियों से कहा था कि ये 120 मेहमान सभी COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और पूरी तरह से टीका लगाए गए मेहमानों को बहुप्रचारित सेलिब्रिटी शादी में प्रवेश मिलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+