शादी के बाद कैटरीना-विक्की इस ड्रीम डेस्टिनेशन पर जाएंगे हनीमून के लिए, सामने आईं डीटेल्स

जयपुर, 07 दिसंबर: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आने वाले 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आज उनका संगीत है। विक्की कौशल और कैटरीना की शादी को लेकर जितनी चर्चा अब तक सोशल मीडिया पर हो चुकी है इतनी किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की शादी को लेकर नहीं हुई थी। अब खबर आ रही है कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों अपनी फिल्में समय पर पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो उनके पास हनीमून के लिए समय नहीं होगा।

शादी के बाद कटरीना अपनी फिल्म के सेट पर वापसी करेंगी

शादी के बाद कटरीना अपनी फिल्म के सेट पर वापसी करेंगी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, शादी के बाद कटरीना अपनी फिल्म के सेट पर वापसी करेंगी। उसके पास टाइगर 3 (सलमान खान के साथ) और श्रीराम राघवन की अगली विजय सेतुपति के साथ है। दोनों की शूटिंग शादी के तुरंत बाद दिसंबर में फिर से शुरू होने की संभावना है। लेकिन अब खबर ये भी है कि ये कपल हनीमून के लिए मालदीव भी जाएगा। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद कपल कुछ समय के लिए छुट्टियों पर रहेगा।

Recommended Video

    Katrina Kaif और Vicky Kaushal के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला ? | वनइंडिया हिंदी
     विक्की कौशल और कटरीना कैफ ड्रीमी डेस्टिनेशन पर हनीमून के लिए रवाना होंगे

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ ड्रीमी डेस्टिनेशन पर हनीमून के लिए रवाना होंगे

    रॉयल वेडिंग के बाद विक्की कौशल और कटरीना कैफ ड्रीमी डेस्टिनेशन पर हनीमून के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि, हनीमून प्लान बहुत लंबा चौड़ा नहीं होगा। बेहद बिजी शेड्यूल होने के बावजूद कपल हनीमून के लिए थोड़ा सा वक्त निकालेगा और काम पर वापसी करने से पहले हनीमून के रवाना होगा। विक्की-कैट की शादी के फंक्शन 7 दिसंबर से शुरू होने जा रहे हैं। विक्की-कैटरीना 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार 10 दिसंबर को भी एक छोटा फंक्शन होगा इसके बाद न्यूली वेड कपल हनीमून के लिए जाएगा।

    ताज में हो सकता है रिसेप्शन

    ताज में हो सकता है रिसेप्शन

    वहीं खबर ये भी आ रही है कि सिक्स सेंस फोर्टमें शादी के बाद विकी और कटरीना मुंबई में ताज लैंड्स में फिल्म इंडस्ट्री के अपने तमाम दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन रखेंगे। कैटरीना की हालिया फिल्म सूर्यवंशी के डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी फिल्म की शूटिंग के कारण शादी अटेंड नहीं कर पाएंगे। रोहित शेट्टी इस समय ऊटी में हैं और अपनी अगली फिल्म सर्कस की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

    रोहित शेट्टी इस फिल्म की शूटिंग के लिए 30 नवंबर को रवाना हुए

    रोहित शेट्टी इस फिल्म की शूटिंग के लिए 30 नवंबर को रवाना हुए

    रोहित शेट्टी इस फिल्म की शूटिंग के लिए 30 नवंबर को रवाना हुए थे। करीबी सूत्र ने बताया कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म का शूट ऊटी में 10-12 दिनों तक चलने वाला है। इस शूट की तैयारी में रोहित लंबे समय से जुटे थे। वर्कोहॉलिक रोहित शेट्टी अपने काम को अन्य चीजों से अधिक तहरीज देते हैं। कैट की शादी में करीब 120 मेहमान पहुंचे हैं, जिसमें मिनी माथुर, कबीर खान, शरवरी वाघ, राधिका मदान, अंगद बेदी और नेहा धूपिया का नाम शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+