विकी कौशल-कैटरीना की शादी में पहुंचेगा ये बॉलीवुड कपल, अपने रिश्ते का करेगा ऐलान

मुंबई, 19 नवंबर: एक्टर विकी कौशल और कैटरीना कैफ का रिश्ता बीते काफी दिन से चर्चा में है। अब दोनों जल्दी ही दोनों शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं और दोनों अगले महीने यानी दिसंबर में शादी करेंगे। कैटरीना और विकी की राजस्थान में होने वाली शादी में बॉलीवुड का एक और कपल भी अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार करते हुए शादी का ऐलान कर सकता है।

शादी में पहुंचेगे कियारा और सिद्धार्थ

शादी में पहुंचेगे कियारा और सिद्धार्थ

एंटरटेनमेंट साइट बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विकी और कैटरीना की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। मेहमानों की लिस्ट में करण जौहर, अली अब्बास जफर, कबीर खान, रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन और नताशा दलाल के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ और कियारा इस शादी में अपने रिश्ते को भी स्वीकार कर सकते हैं। साथ ही जाहिरा या अप्रत्यक्ष तौर पर वो अपनी शादी का इशारा भी कर सकते हैं।

Recommended Video

    Vicky Kaushal Katrina Kaif Marriage: जानिए राजस्थान के किस फोर्ट में होगी शादी | वनइंडिया हिंदी
    सिद्धार्थ-कियारा के रिश्ते का काफी दिन से चर्चा

    सिद्धार्थ-कियारा के रिश्ते का काफी दिन से चर्चा

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शेरशाह में पहली बार साथ में नजर आए सिद्धार्थ और कियारा लगातार अफेयर की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। दोनों को अक्सर स्पॉट किया जाता है और दोनों के रिलेशनशिप को लेकर तरह तरह की खबरें भी सामने आती हैं। फैंस भी इसको लेकर उत्सुक हैं कि बॉलीवुड की ये प्यारी जोड़ी कब शादी के बंधन में बंधेंगी लेकिन दोनों ने इस पर कुछ साफतौर से नहीं कहा है।

    विकी और कैट की शादी राजस्थान में

    विकी और कैट की शादी राजस्थान में

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकी और कैटरीना दिसंबर में 7-9 तारीख के शादी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि विकी कौशल इस शादी को अगले साल तक आगे बढ़ना चाहते थे मगर कैटरीना के दबाव डालने पर यह शादी अब दिसंबर में ही हो रही है। कैटरीना ने अपनी शादी से पहले सारी तैयारियों के लिए काम से भी ब्रेक ले लिया है। विकी और कैट ने राजस्थान के बरवाड़ा स्थित 'सिक्स सेंसेस फोर्ट' होटल को चुना है, जो लगभग 700 साल पुराना है। पहले ये किला हुआ करता था, जिसे होटल में तब्दील कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+