Katrina Kaif ने देखी पति विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर', एक्ट्रेस ने बताया कैसी लगी फिल्म
Katrina Kaif Review Sam Bahadur: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर अब बस कुछ ही घंटों में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म रिलीज होने से पहले बुधवार को स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ समेत उनका पूरा परिवार शामिल हुआ। इस स्क्रीनिंग में सभी ने फिल्म सैम बहादुर देखी।
कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर देख ली और अब उन्होंने बताया कि ये फिल्म कैसी लगी। कैटरीना ने सोशल मीडिया पर फिल्म सैम बहादुर का पोस्ट शेयर कर अपना रिव्यू दिया। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'सैम बहादुर, मेघना गुलजार इतनी काव्यात्मक सुंदर क्लासिक फिल्म है, जिसे दूसरे युग में ले जाया गया है। आप हर शॉट में उनकी कहानी और विस्तार पर ध्यान देने का जुनून देख सकते हैं और सैम... अनुग्रह, वीरता, धैर्य।'

कैटरीना कैफ ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'इस फिल्म की कहानी जिस तरह से दिखाई गई है वह वाकई काबिलियत तारीफ है। इसमें आपका जज्बा नजर आता है। क्या शानदार एक्टिंग की है देखकर ही मैं बेहद खुश हो गई। अपनी कला के प्रति बेहद शानदार अभिन्न तरीके से सच्चे हैं, आपको स्क्रीन पर जिस तरह निखरकर सामने आए हो उसे देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ। मैंने पिछले साल खुद आपको इस फिल्म में डालते और सैम में बदलते देखा है। याद रखा जाने वाली परफॉर्मेंस।'
बता दें कि, विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर इस बार जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। क्योंकि इसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications