भीड़ में कैटरीना कैफ ने सास-ससुर के साथ किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही चर्चा, वायरल हुआ Video
Katrina Kaif Viral Video: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर को लेकर काफी चर्चा में है। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में बीती रात फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें तमाम बॉलीवुड स्टार्स एक्टर की फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान विक्की की पत्नी कैटरीना कैफ अपने पति को फूल सपोर्ट करती हुईं नजर आईं।
फिल्म सैम बहादुर की स्क्रीनिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर विक्की कौशल का परिवार भी पहुंचा। इस दौरान कैटरीना कैफ हर समय अपने ससुराल वालों के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें वह अपनी सास को प्रोटेक्ट करती हुईं दिखीं।

कैटरीना कैफ की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने सास ससुर और देवर के साथ फिल्म सैम बहादुर देखने के बाद थिएटर से बाहर निकल रही हैं। तभी पैपराजी पूरे परिवार को घेर लिया। हालांकि इसके बावजूद एक्ट्रेस के चेहरे पर स्माइल नजर आई और उन्होंने भी़ड़ से अपने सास ससुर को प्रोटेक्ट किया।
कैटरीना कैफ का ये जेस्चर फैंस को काफी पसंद आया। लोग कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कितनी शांत है ये.. ना कोई ड्रामा ना ओवर एक्टिंग'। एक ने लिखा, 'आजतक कैटरीना ने कभी भी कुछ गलत नहीं पहना जबकि वह विदेशी हैं। ये बेस्ट बहू हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये बॉलीवुड की अबतक की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस है।' फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो
बता दें कि, विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। लोग फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर की टक्कर रणबीर कपूर की एनिमल से होने वाली है। जिसको लेकर फैंस में काफी बज बना हुआ है। दोनों ही फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications