क्या प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? वीडियो ने खोल दी पोल, पति विक्की कौशल के साथ इस तरह आईं नजर
Katrina Kaif Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को हैरान कर दिया था। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बी टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। ये दमदार जोड़ी अपने रोमांस से फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। आपको बता दें ने विक्की कौशल ने अपनी लेडी लव कैटरीना कैफ से साल 2021 में शादी की थी।
कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की चर्चा
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को 2 साल हो चुके हैं। ऐसे में अब उनके फैंस इस जोड़ी से 'गुड न्यूज' सुनना चाहते हैं। लोग सोशल मीडिया पर जमकर कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की चर्चा भी करते हैं। हालांकि अभी तक कपल ने इस बात को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

कैटरीना कैफ का वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल को गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में देखा गया था। जामनगर से लौटने के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें फिर से वायरल हो रही हैं। कैटरीना कैफ का एक इंटरनेट पर छाया हुआ जिसे देखकर लोग ये कयास लगा रहे हैं कि ये कैटरीना प्रेग्नेंट हो सकती हैं।
दिखा कैटरीना कैफ का ऐसा हाल
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को जामनगर से लौटते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। विक्की कौशल डेनिम शर्ट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने एक शानदार टोपी और चश्मे भी कैरी किया हुआ था। दूसरी ओर, कैटरीना कैफ गुलाबी रंग के अनारकली सूट में बहुत ही प्यारी नजर आ रही थीं। इस सूट को उन्होंने फूलों की कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया हुआ था। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था।
कैटरीना कैफ ने खुद को दुपट्टे से ढक रखा था
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ ने खुद को दुपट्टे से ढक रखा था। उन्होंने पूरी तरह से दुपट्टे से अपने पेट को कवर कर रखा था। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर बात करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि कैटरीना बार बार अपेन हाथों से अपने पेट को छुपाती नजर आईं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने पैपराजी के सामने पोज देने से भी खुद को बार बार रोका। हालांकि कपल ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications