42 की उम्र में मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ! इस फोटो ने मचाया तहलका, अब कैसे छुपाएंगी प्रेग्नेंसी?
Katrina Kaif Pregnancy: पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि अब तक इस स्टार कपल ने न तो इस खबर की पुष्टि की है और न ही इसे खारिज किया है।
क्या प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ?
इसी बीच हाल ही में सुपरस्टार शाहरख खान के बेटे आर्यन खान की फिल्म बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर पर विक्की कौशल अकेले ही नजर आए थे। उनकी साथ पत्नी कैटरीना कैफ मौजूद नहीं थीं। इससे एक बार फिर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास और मजबूत हो गए हैं।

बेबी बंप वाली तस्वीर हुई वायरल
-वहीं सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की एक लेटेस्ट तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। कैटरीना की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस फोटो में एक्ट्रेस मैरून कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।
-हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि कैटरीना कैफ की ये तस्वीर किसी एड शूट की है, उनके मैटरनिटी फोटोशूट की या फिर किसी अन्य प्रोजेक्ट की। लेकिन ये तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
-आपको बता दें कि कैटरीना कैफ की ये तस्वीर जैसे ही रेडिट पर वायरल हुई, फैंस ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- कैटरीना और विक्की के लिए बेहद खुश हूं, बधाई हो। वहीं एक शख्स ने लिखा है- मेरे अंदर का फैन चीख रहा है, ये बहुत बड़ी खुशी है।

कैसे शुरू हुई कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहें?
-कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी से जुड़े कयास गत 30 जुलाई 2025 से चल रहे हैं। उस दिन मुंबई के एक फेरी पोर्ट पर उनका और पति विक्की कौशल का एक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में कैटरीना वाइट ओवरसाइज्ड शर्ट और बैगी पैंट में दिखाई दी थीं। दरअसल उनका आराम-आराम से चलना और ढीले कपड़े पहनना लोगों को अटकलें लगाने का मौका दे गया।
-इसके बाद गत 7 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया था कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इस साल अक्टूबर या नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। हालांकि बाद में ये सिर्फ अफवाह साबित हुई।
साल 2021 में हुई थी कैटरीना-विक्की की शादी
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के बाद से ही ये कपल फैंस का फेवरेट बन चुका है और अब हर कोई बेसब्री से उनके पैरेंट्स बनने का इंतजार कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications