बिपाशा-करण के बाद क्या विक्की-कैटरीना देंगे गुड न्यूज? फैंस को दिखा कैट का 'बेबी बंप'

अपने लेटेस्ट लुक में कैटरीना कैफ को काफी लूज और कंफर्टेबल कपड़ों में देखा गया। ऐसे में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप भी छिपाती दिखीं।

मुंबई, 16 अगस्त: बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के बाद मुंबई लौटीं, जहां पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। इस दौरान उन्हें काफी लूज और कंफर्टेबल कपड़ों में देखा गया। एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसलिए नहीं कि कैट काफी कूल और स्टाइलिश दिख रही हैं बल्कि इसलिए कि उनका ये लुक देखकर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आग की तरह फैल गई हैं। नेटिजन्स का मानना है कि कैटरीना कैफ अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। वहीं यूजर्स ने कैट के इस वीडियो के सामने आते ही तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।

यूजर ने दिए रिएक्शन

यूजर ने दिए रिएक्शन

एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के बाद कैटरीना को लेकर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। कैटरीना का लेटेस्ट लुक देखकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है।

फैंस को दिखा बेबी बंप

एक्ट्रेस का ये रीसेंट लुक देखकर एक फैन ने लिखा- ये बेबी बंप। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सबसे प्यारी मॉम टू बी। कैटरीना के फैन क्लब ने कहा कि लोगों को कैसे पता कि कैट प्रेग्नेंट हैं। ये बात सिर्फ हमारे बीच रहनी चाहिए।

मीडिया से बचती हैं कैट

मीडिया से बचती हैं कैट

इससे पहले भी कैटरीना का बेबी बंप दिख चुका है। इसके साथ ही ये भी नोटिस हुआ कि एक्ट्रेस अब पब्लिकली कम ही नजर आती हैं। खुद को आजकल कैटरीना मीडिया से दूर ही रखती हैं। जब कुछ जरूरी होता है तो ही एक्ट्रेस मीडिया से रूबरू होती हैं।

एक्साइटेड हुए फैंस

एक्साइटेड हुए फैंस

फैंस एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें सुनकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वे कैटरीना और विक्की की ओर से ये खुशखबरी देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बिपाशा-करण ने दिया सरप्राइस

बिपाशा-करण ने दिया सरप्राइस

बताते चलें कि आज ही बिपाशा बासु और करण ग्रोवर ने भी फैंस को खुशखबरी देकर चौंका दिया। कपल ने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को प्यारा सा तोहफा दे दिया। ये खबर सुनने के बाद फैंस विक्की-कैटरीना की तरफ से भी गुड न्यूज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नहीं आया ऑफिशियल स्टेटमेंट

नहीं आया ऑफिशियल स्टेटमेंट

कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें काफी समय से मीडिया में हैं। हालांकि, कपल ने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कैटरीना किसी इवेंट और पार्टी को अटेंड करने से भी बचती हुई नजर आती हैं।

'कॉफी विद करण' में दिखेंगी कैटरीना

'कॉफी विद करण' में दिखेंगी कैटरीना

कैटरीना कैफ जल्द ही 'कॉफी विद करण' में नजर आने वाली हैं। ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद है कि करण जौहर कैट से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई सवाल जरूर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+