विक्की कौशल से पहले इन सितारों पर आ चुका है कैटरीना का दिल, यहां देखिए बॉयफ्रेंड की लिस्ट
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब कैटरीना कैफ अपने लव अफेयर्स को लेकर लाइमलाइट में रहती थी।
मुंबई,

इन बॉलीवुड सितारों के साथ कैटरीना का जुड़ा नाम
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इन दोनों का स्वीट रिलेशन हमेशा लाइमलाइट में रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैटरीना कैफ की विक्की कौशल से पहले इन बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ क्लोज बॉन्डिंग रही। तो चलिए एक नजर डालते हैं कैटरीना की लव लाइफ पर।

सलमान खान और कैटरीना कैफ
ये बात किसी से नहीं छिपी की कैटरीना कैफ को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाने वाले भाईजान सलमान खान ही थे। दोनों एकसाथ 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'भारत', 'मैने प्यार क्यों किया' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इस बीच दोनों में बढ़ती नजदीकियां किसी से भी छुपाए नहीं छिपी। दोनों अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते थे। हालांकि कैटरीना और सलमान ने अपने इस रिश्ते पर कभी आधिकारिक बयान नहीं दिया।

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर
एक्टर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ लगभग 6 साल के रिलेशनशिप में रहे। फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे थे। खबरों के मुताबिक कैटरीना कैफ ने सलमान खान के साथ ब्रेकअप करने के बाद रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी। लेकिन इसके बावजूद रणबीर कपूर और कैटरीना का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। कैटरीना कैफ इस ब्रेकअप से काफी टूट गई थी।

सिद्धार्थ माल्या और कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ का नाम सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जोड़ा गया। दोनों के लव अफेयर को लेकर बीटाउन में काफी चर्चा हुई। बता दें कि, दोनों को कईं बार आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट करते हुए देखा गया। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार ने एकसाथ कईं सुपरहिट फिल्में की हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस का काफी प्यार मिला। इस दौरान बॉलीवुड गलियारों में दोनों के अफेयर को लेकर कईं खबरें सामने आने लगी।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ साल 2021 में शादी की। शादी से पहले दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने शादी से पहले अपने इस खूबसूरत रिश्ते को हमेशा सीक्रेट रखा। लेकिन शादी होने के बाद दोनों अपनी इस क्यूट बॉन्डिंग को फैंस के साथ शेयर करने से बिल्कुल भी नहीं कतराते। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications