Katrina Kaif Birthday: विक्की कौशल को छोड़ किसके साथ समुद्र किनारे यूं मस्ती करती दिखीं कैटरीना कैफ?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का 16 जुलाई को जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने अपने गर्लगैंग के साथ जमकर मस्ती की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
मुंबई, 17 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का 16 जुलाई को 39वां जन्मदिन था। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने एक्ट्रेस पति विक्की कौशल के साथ मालदीव गईं। इसके अलावा उनके देवर सनी कौशल और उनके करीबी दोस्त भी उनके साथ गए। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

कैटरीना कैफ की बर्थडे फोटो हुई वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लिए 16 जुलाई बेहद खास दिन था। क्योंकि इस दिन उनका 39वां जन्मदिन था। साथ ही विक्की कौशल के साथ शादी के बाद ये उनका पहला बर्थडे था। अब इस मौके को स्पेशल बनाने के लिए विक्की और कैटरीना मालदीव गए हैं। एक्ट्रेस इस दौरान अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली। एक्ट्रेस की ये बर्थडे फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
कैटरीना ने दोस्तों के साथ की मस्ती
बता दें कि, कैटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर बर्थडे पिक्स शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'बर्थडे वाला दिन'। सबसे पहली फोटो में कैटरीना समुद्र किनारे कैमरा में देखती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा बाकी तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं।

कहां हैं विक्की कौशल?
कैटरीना कैफ की अन्य तस्वीरों में उनके साथ उनकी पांच दोस्त भी नजर आ रही हैंl सभी कैमरे की तरफ पोज देती हुई नजर आ रही हैं साथ ही इस सभी की क्यूट स्माइल से कहा जा सकता है कि सभी ने एकसाथ खूब एन्जॉय किया। सभी एकसाथ मस्ती के मूड में हैl तीसरी फोटो में कटरीना कैफ को उनकी एक दोस्त ने पीछे से पकड़ रखा है और कैटरीना ने व्हाइट और उनकी दोस्त ने येलो शर्ट पहन रखी हैl दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों में विक्की कौशल कहीं भी नजर नहीं आए।

फैंस ने एक्ट्रेस से पूछा ये सवाल
कैटरीना कैफ की ये बर्थडे पिक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अब तक कईं लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस ने उनको कमेंट कर बर्थडे की शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही तस्वीरों में विक्की कौशल के ना नजर आने के कारण कुछ फैंस ने उनसे सवाल किए कि आखिर विक्की कौशल कहां हैं?

कैटरीना कैफ की फिल्में
वहीं कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म फोन भूत में नजर आने वाली हैं। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था। इसमें उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी अहम रोल प्ले करते दिखेंगे. ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके अलावा कैटरीना कैफ फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। जो कि, अगले साल 2023 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications