Katrina Kaif Caste: क्या है कैटरीना कैफ की जाति? कौन सा धर्म मानती हैं एक्ट्रेस? बेटा क्या करेगा फॉलो?
Katrina Kaif Caste: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और उनके पति एक्टर विक्की कौशल पिछले काफी समय से अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर काफी उत्साहित थे। दोनों बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इंतजार की वो घड़ी समाप्त हो चुकी है।
42 साल की कैटरीना कैफ बनीं मां
आपको बता दें कि 42 साल की कैटरीना कैफ ने आजयानी 7 नवंबर 202 (शुक्रवार) को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। वहीं पापा बने विक्की कौशल ने पोस्ट शेयर करके फैंस को ये गुड न्यूज दी है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

शादी के 4 साल बाद पैरेंट्स नें विक्की-कैटरीना
-आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी। ये शादी बेहद प्राइवेट रखी गई थी जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
-बाद में कपल ने मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दी थी जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। वहीं अब शादी के चार साल बाद दोनों पैरेंटहुड की नई यात्रा शुरू कर चुके हैं। ऐसे में लोग कपल को प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
क्या है कैटरीना कैफ की जाति?
बेटे के जन्म के साथ ही लोग कपल से ये भी जानना चाहते हैं कि वह बेबी का क्या नाम रखेंगे और वह किस धर्म को फॉलो करेगा। आपको बता दें कि बेबी की मां कैटरीना कैफ की कोई एक जाति नहीं है बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान मिश्रित है। उनके पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के मुस्लिम थे और उनकी मां सुजैन टरकोटे ब्रिटिश थीं और ईसाई पृष्ठभूमि से आती थीं।
कौन सा धर्म मानती हैं कैटरीना कैफ?
वहीं कैटरीना कैफ किसी एक धर्म को पूरी तरह से नहीं मानतीं बल्कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। वह विभिन्न त्योहारों को मनाती हैं, जिसमें मुस्लिम और ईसाई त्योहारों के साथ-साथ हिंदू त्योहार भी शामिल हैं।
क्या विक्की कौशल से शादी के बाद कैटरीना ने बदल लिया अपना धर्म?
-आपको बता दें कि कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल से शादी की है जो एक पंजाबी हिंदू परिवार से हैं और उन्होंने उनकी पारिवारिक परंपराओं को भी अपनाया है। ऐसे में कैटरीना और विक्की का बेटा भी अपने पैरेंट्स की तरह कोई भी धर्म फॉलो कर सकता है।
-एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने कहा था कि उनका बेबी कोई भी धर्म मान सकता है और इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। वह अपनी मां कैटरीना कैफ की तरह मुस्लिम और ईसाई धर्म फॉलो कर सकता है या फिर पंजाबी हिंदू धर्म को भी मान सकता है।
पापा बने विक्की कौशल ने शेयर किया ऐसा पोस्ट
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- हमारी खुशियों का खजाना इस दुनिया में आ चुका है। हम दोनों इस खुशी के पल से फूले नहीं समा रहे हैं क्योंकि ये हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। हम भगवान का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications