हमेशा के लिए एक-दूसरे के हुए विक्की-कैटरीना, ओपन गार्डन में लिए 7 फेरे
सवाई माधोपुर, 09 दिसंबर: बॉलीवुड की एक और फिल्मी जोड़ी अब हमेशा के लिए एक दूसरे की हो चुकी है। सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की रस्में पूरी हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फोर्ट के मर्दाना महल के सामने ओपन गार्डन में दोनों ने सात फेरे लिए और ताउम्र साथ निभाने का वचन किया। इस बीच कैटरीना और विक्की की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें यह नवविवाहित जोड़ा बहुत खूबसूरत नजर आ रहा है। (शादी की फोटो खबर के अंत में)

7 फेरों के साथ 7 जन्मों का नाता
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने आज विक्की कौशल के साथ 7 फेरे ले लिए हैं। 9 दिसंबर यानी आज कैट ने सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में विक्की कौशल के साथ शादी की पूरी रस्में निभाई। अब फेरों के बाद यह नवविवाहित जोड़ा रात को एक आलीशान रिसेप्शन की मेजबानी करेगा। शादी में लगभग 120 मेहमानों को इनवाइट किया गया था।

दोपहर 12 बजे से शादी की रस्में शुरू हुईं
रिपोर्टस की मानें तो राजस्थान के शाही अंदाज में दोपहर 12 बजे से शादी की रस्में शुरू हो गई थी। शादी में परिवार के लोग के साथ चुनिंदा कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए। इस दौरान राजपूताना स्टाइल में शादी की रस्में शुरू हुई थीं, जो शाम तक चली। खबरों के मुताबिक विंटेज कार में किले के अंदर ही विक्की की बारात निकली थी। जिसमें परिवार के लोगों ने जमकर डांस किया। विक्की के भाई सनी कौशल भी अपने भाई की बारात में खूब नाचे।

विक्की और कैटरीना अब शादीशुदा
वहीं बारात के बाद शाम 4 बजे से फेरे और शादी की और रस्में शुरू हुईं थी। जो करीब साढ़े पांच बजे तक चलीं। फेरों के बाद विक्की और कटरीना ऑफिशियल शादीशुदा हो गए। उन्होंने अपने परिवार के बड़ों लोगों का आशीर्वाद भी लिया, जैसे हम भारतीय लोग शादियों में करते हैं। बता दें कि पूरी शादी के दौरान किले को सिक्योरिटी गार्ड्स ने काले कपड़ों से कवर कर दिया है, जिससे कोई भी तरह की फोटो या वीडियो कैप्चर ना हो सकें।

अक्षय, सारा और आलिया भी पहुंचे
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब रिसेप्शन में एक्टर अक्षय कुमार, सारा अली खान और आलिया भट्ट शामिल होंगे। वहीं अर्जुन कपूर फोर्टे के अंदर है। वो शाम को ही पहुंच गए थे। बता दें कि तीन दिनों से विक्की और कैट की फैमिली यहां पर मौजूद है। ऐसे में आसपासके इलाके में भी लोग काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। वहीं अब उनकी शादी की फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications