लंदन की सड़कों पर भड़कीं कैटरीना कैफ, विक्की कौशल का अचानक खींचा हाथ, और फिर जो हुआ...
Katrina Kaif Vicky Kaushal Video: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों लंदन में वेकेशन मनाने गए हैं। बीते दिनों दोनों की एक वीडियो सामने आई थी जिसके बाद कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी। इस बीच दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी छुट्टी एंजॉय करने के लिए इन दिनों लंदन गए हैं। इस बीच कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों लंदन की सड़कों में एक दूसरे का हाथ थामकर चलते हुए नजर आए। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद कैटरीना ने अपने कदम पीछे खींच लिए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक साथ रोड क्रॉस कर रहे थे कि तभी एक्ट्रेस की नजर कैमरे पर पड़ती है और वह विक्की का हाथ पकड़कर उन्हें रोक देती हैं। फिर दोनों ने जैसे ही देखा कि उनका वीडियो बन रहा है तो वह कुछ कदम पीछे फुटपाथ पर चले गए। सोशल मीडिया पर अब दोनों का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में कैटरीना और विक्की दोनों ही काफी परेशान नजर आते हैं। ऐसे में फैंस इस वीडियो पर अब तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि मई महीने की शुरुआत में, विक्की कौशल के जन्मदिन के बाद देखा गया था। इसके बाद दोनों का एक वीडियो सामने आया था जिसके बाद कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा होने लगी।
वीडियो देख फैंस कयास लगाने लगे कि कैटरीना कैफ अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि विक्की की पीआर टीम ने इन खबरों को महज अफवाह बताया था और कहा था कि वह दोनों लंदन वेकेशन पर गए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार 'मैरी क्रिसमस' में नजर आई थीं। वहीं विक्की कौशल जल्द ही फिल्म बेड न्यूज में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications