क्या दिवाली के दिन कैटरीना और विक्की कौशल ने की सगाई? कबीर खान के घर हुआ रोके का कार्यक्रम
मुंबई, नवंबर 08। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एकबार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, ये खबर इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है कि दिवाली वाले दिन विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का रोका हो गया है। हालांकि अभी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि दिवाली वाले दिन कबीर खान के आवास पर विक्की कौशल और कैटरीना की सगाई हो गई है और ये कपल अब दिसंबर में शादी कर लेगा।

परिवार और बहुत करीबी लोगों के बीच हुई सगाई
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, कैटरीना ने अपने रोका सेरेमनी में एक लहंगा पहना था। बताया जा रहा है कि दिवाली वाले दिन बहुत ही शुभ मुहूर्त था दोनों के परिवार वालों ने इसी दिन सगाई करने का फैसला किया और बहुत ही करीबी लोगों की मौजूदगी में विक्की और कैटरीना की सगाई हुई है।

अगले महीने राजस्थान में होगी शादी!
आपको बता दें कि कैटरीना और विक्की कौशल के अफेयर की खबरें इसी साल अगस्त से बहुत सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों ने ही अभी तक इस अफेयर को लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है, लेकिन सुनने में तो ये भी आ रहा है कि अगले महीने ये दोनों शादी करने वाले हैं। कैटरीना और विक्की को पिछले महीने दोनों की मैनेजर रेशमा शेट्टी के दफ्तर में और साथ में शॉपिंग करते हुए भी देखा गया था।

अभी तारीख की नहीं हुई है घोषणा
विक्की और कैटरीना के बीच क्या रिश्ता है, उसे तो अभी वो दोनों ही बेहतर जानते हैं, लेकिन इन दोनों के फैंस बेसब्री से आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। ये खबरें बहुत जोरों पर हैं कि दोनों अगले महीने राजस्थान में शादी करेंगे, लेकिन अभी तक ना तो तारीख का पता चला है और ना ही अभी किसी को निमंत्रण भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: अर्जुन को कैसे खुश करती हैं मलाइका अरोड़ा? खुद अर्जुन कपूर ने इस फोटो को शेयर कर बताया












Click it and Unblock the Notifications