Kathal Trailer: सान्या मल्होत्रा की 'कटहल' ने मचाया धमाल, ट्रेलर देखते ही पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
Kathal Trailer Out: इस फिल्म में एक्टर विजय वर्मा एमएलए की भूमिका में हैं जिनके दो 'कटहल' गायब हो जाते हैं। इसके बाद उनके इलाके में नई पुलिस अधिकारी बनकर आई महिमा यानी सान्या मल्होत्रा को ये केस सौंपा जाता है।

Kathal Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर कोई उनकी अपकमिंग फिल्म कटहल के बारे में चर्चा करता नजर आ रहा है। खबर है कि सान्या मल्होत्रा की फिल्म कटहल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। दरअसल इस फिल्म में किसी इंसान की लापता होने की स्टोरी नहीं दिखाई गई है बल्कि कटहल के गायब होने की जांच होती नजर आएगी।
फिल्म मेकर्स ने 'कटहल' मूवी का हंसने गुदगुदाने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी जो कि एक पुलिस ऑफिसर के करिदार में दिखाई दे रही हैं। फिल्म 'कटहल' के ट्रेलर की शुरुआत बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव और एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा से होती है। राजपाल यादव इस फिल्म में एक पत्रकार के किरदार में नजर आ रहे हैं।
फिल्म मेकर्स के अनुसार ये मूवी सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में एक्टर विजय वर्मा एमएलए की भूमिका में हैं जिनके दो 'कटहल' गायब हो जाते हैं। इसके बाद उनके इलाके में नई पुलिस अधिकारी बनकर आई महिमा यानी सान्या मल्होत्रा को ये केस सौंपा जाता है। देखें ट्रेलर-
फिल्म 'कटहल' की कहानी यशवर्धन और अशोक मिश्रा ने लिखी है। वहीं शोभा कपूर, एकता कपूर और गुनीत मोंगा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ये फिल्म आगामी 19 मई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
आपको बता दें कि फिल्म 'कटहल' की कहानी साल 2014 के एक मामले से प्रेरित है। साल 2014 में ठीक इसी तरह से जेडीयू सासंद के बगीचे से दो कटहल गायब हुए थे। तब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। उस समय कटहल के चोर को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन भी किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications