'कसौटी जिंदगी की' फेम Cezanne Khan पर महिला ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, एक्टर ने किया खारिज
'कसौटी जिंदगी की' फेम सीजेन खान के खिलाफ आयशा पिरानी नाम की एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि एक्टर ने इन दावों को झूठा बताया।
On FIR: 'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग बसु का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर सीजेन खान घर-घर फेमस हुए थे। लेकिन इन दिनों वह मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, खुद को एक्टर की पत्नी बताने वाली एक महिला ने उन पर घरेलू हिंसा और जबरन वसूली का आरोप लगाया है।
सीजेन खेन पर लगे धोखाधड़ी के आरोप
दरअसल, जिस महिला ने सीजेन खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं उसका नाम आयशा पिरानी बताया जा रहा है। महिला ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि सीजेन ने उनसे साल 2015 में शादी की थी। उन्होंने दावा किया कि एक्टर ने उन्हें अपनी शादी को छिपाकर रखने के लिए कहा था। इतना ही बाद में शादी तोड़ने के लिए धोखे से पेपर में साइन कराया था।

महिला ने पत्नी होने का किया दावा
महिला ने सीजेन खान पर आरोप लगाते हुए कहा, "मैं मुस्लिम महिला हूं और मुस्लिम कानून के मुताबिक मैं शादीशुदा हूं। मैंने सीजेन पर जितने भी पैसे खर्च किए हैं, मैं उसका पैसा वापस चाहती हूं। साथ ही उनकी वजह से जो मैंने मानसिक पीड़ा झेली है, मुझे उसका मुआवजा चाहिए। मैं शादी करना चाहती हूं और मुस्लिम कानून के मुताबिक, मैं लीगली 'खुलानामा' चाहती हूं।"
महिला ने लगाए घरेलू हिंसा के आरोप
इसके अलावा महिला ने सीजेन पर मारपीट का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, सीजेन मुझे कमरे में बंद करके मारता था। यहां तक कि सीजेन ने यूएस का ग्रीन कार्ड पाने के लिए मेरा इस्तेमाल किया। इसी के चलते आयशा ने एक्टर के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज कराई और मुआवजे के 8 लाख रुपये की मांग की है।
सीजेन खान ने किया खारिज
हालांकि अब सीजेन खान ने इन आरोपों को झूठा बताया और कहा कि ये सब बेबुनियाद है। एक्टर ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में महिला को जुनूनी बताया। उन्होंने कहा कि, "यह सच नहीं है। मुझे यह भी नहीं पता है कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं। कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है। ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। यह बकवास है।"












Click it and Unblock the Notifications