एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते टीवी के ये सितारे, एक ने तो विवादित बयान तक दे डाला

टीवी के सितारे अकसर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बने ही रहते हैं। कुछ सितारों के बीच तो इतनी तकरार है कि उनकी दुश्मनी भी सुर्खियों में छाई रहती है।

मुंबई, 7 जुलाई : टेलीविजन की दुनिया बोलने को तो बहुत छोटी है लेकिन यहां मिर्च मसाले की कोई कमी नहीं है। टीवी की दुनिया के सितारों को कभी एक दूसरे पर प्यार लुटाते, तो कभी एक दूसरे से लड़ते झगड़ते देखा जा सकता है। ये सितारे अकसर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बने ही रहते हैं। कुछ सितारों के बीच तो इतनी तकरार है कि उनकी दुश्मनी भी सुर्खियों में छाई रहती है। आज हम आपको टेलीविजन की दुनिया के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक दूसरे से बात करना तो दूर एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते।

उर्फी जावेद और कश्मीरा शाह

उर्फी जावेद और कश्मीरा शाह

हाल ही में कश्मीरा शाह ने उर्फी के स्टाइल को लेकर कमेंट कर दिया था। कश्मीरा शाह के इस विवादित बयान को लेकर उर्फी जावेद खूब भड़कीं और दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गया।

शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश

शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश

कुछ समय पहले शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस के घर में देखा गया था। यहां से ही दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। लेकिन अब बात यहां तक आ पहुंची है कि दोनों एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते।

शहनाज गिल और हिमांशी खुराना

शहनाज गिल और हिमांशी खुराना

इन दोनों की दुश्मनी के चर्चे भी किसी से छिपे नहीं हैं। दोनों सालों से अपनी दुश्मनी को निभा रहे हैं। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच तीखी तकरार देखने को मिली।

कविता कौशिक और रुबीना दिलाइक

कविता कौशिक और रुबीना दिलाइक

रुबीना दिलाइक के सिर बिग बॉस की जीत का ताज सजा था। एक्ट्रेस ने दर्शकों को खूब एंटरटनेन किया। हाउस में कुछ दिनों तक रुबीना की कट्टर दुश्मन कविता कौशिक भी दिखीं। दोनों के बीच हुई घमासान लड़ाई ने दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेन किया।

रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी

रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी

रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच बिग बॉस के घर में दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच शुरू में तो अच्छी बॉन्डिंग दिखी लेकिन बाद में जमकर तकरार भी हुई। बिग बॉस के घर में उन्हें जमकर लड़ते हुए देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+