'मुझे सब पता है लेकिन...' बीफ वाले वायरल वीडियो पर विवेक अग्निहोत्री ने तोड़ी चुप्पी, सबके सामने बताई सच्चाई
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने बीफ बयान वाले पुराने वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है।
मुंबई, 29 सितंबर: डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी शानदार फिल्म बनाकर दर्शकों का दिल जीता है। जिसने भी फिल्म देखी, विवेक अग्निहोत्री की तारीफ करने नहीं थका। लेकिन बीते दिनों अपने बीफ को लेकर दिए बयान वाले पुराने वीडियो को लेकर विवेक को जमकर आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं। हालांकि, एक बार फिर डायरेक्टर ने इन सभी बातों और बीफ बयान वाले वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। विवेक ने बताया कि आखिर उस वीडियो और उनके उस बयान के पीछे की सच्चाई क्या है।

भड़क उठे थे फैंस
विवेक अग्निहोत्री का 11 साल पुराना वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें डायरेक्टर बीफ खाने की बात कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनकी फिल्म कश्मीर फाइल्स को बायकॉट करने की भी बात कही। लोगों में विवेक अग्निहोत्री के बयान से काफी गुस्सा देखने को मिला।
वायरल हुआ था वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल मचा। आखिरकार विवेक अग्निहोत्री ने पूरे मसले पर चुप्पी तोड़ी है। डायरेक्टर ने बताया कि वीडियो एडिटेड है। लोगों ने उसे अलग तरीके से ले लिया। वीडियो में से आवाज निकाली गई है।

क्या बोले विवेक अग्निहोत्री?
ब्रूट इंडिया को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर ने स्वीकार किया कि वे पहले बीफ खाते थे लेकिन अब नहीं खाते हैं। वीडियो एडिट किया गया था, जिसे सुनकर ऐसा लगा कि मैं अभी भी बीफ खाता हूं। उन्होंने ऐसा किया लेकिन ठीक है। जब मैं गेम में होता हूं तो मुझे कोई दिक्कत भी नहीं है।

'बदनाम करने की कोशिश करते हैं'
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा कि वो बीफ (गोमांस) नहीं, बल्कि बफेलो (भैंस का मांस) है। कुछ ऐसे लोग होते हैं जो आपको पसंद नहीं करते और आपका विरोध करते हैं और आपको बदनाम करने की कोशिश करते हैं। यकीन मानिये मैं सब जानता हूं लेकिन मुझे कोई परेशानी नहीं है।

'मुझे खेल के नियम पता हैं'
जहां तक बीफ की बात है, तो वो गोमांस की बात नहीं थी। और भारत में गोमांस नहीं मिलता। वो भैंस की बात हो रही थी। मुझे पता है मैं कौनसा गेम खेल रहा हूं और मुझे खेल के नियम पता हैं।

'मेरा परिवार शुद्ध शाकाहारी'
विवेक अग्निहोत्री ने अपने परिवार के बारे में भी बात की। डायरेक्टर ने कहा कि यंग लड़के और लड़कियां विद्रोह करते हैं। मैं एक शुद्ध शाकाहारी परिवार से आता हूं। मेरी मां प्याज और लहसुन भी नहीं खाती। मेरे परिवार में लौकी खाने वाले लोग हैं। ऐसे में जब आप यंग होते हो तो सिगरेट, शराब सब ट्राय करना चाहते हो।

रणबीर कपूर को लेकर बोली ये बात
एक रेस्टोरेंट था, जहां मैं अकसर जाया करता था। हो सकता है कभी मैं वहां गया और कुछ ऐसी चीजें खा ली होंगी। जब आप देश से बाहर होते हो तो बर्गर में भी कुछ खा लेते हो। इसका ये मतलब तो नहीं है कि आप बीफ ऑर्डर करके खा रहे हो। इस दौरान विवेक अग्निहोत्री रणबीर कपूर को भी बीफ वाली कंट्रोवर्सी के लिए सपोर्ट करते दिखे।












Click it and Unblock the Notifications