कश्मीरा शाह के साथ हुआ भयानक हादसा, एक्ट्रेस की हालत देख कृष्णा अभिषेक के उड़े होश
Kashmera Shah Accident: मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह को लेकर परेशान कर देने वाली खबर आई है। दरअसल, एक्ट्रेस के साथ भयानक हादसा हो गया। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को जानकारी दी।
कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर खून से सने अपने कपड़ों की फोटो शेयर की है। पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'भगवान मुझे बचाने के लिए आपका शुक्रिया। ये बहुत ही ज्यादा खतरनाक एक्सीडेंट था। कुछ बड़ा होने वाला था लेकिन छोटे में निकल गया। उम्मीद है कि कोई दाग नहीं रहेगा. हर दिन हर पल को एक बार में जिएं। वापस आने का इंतजार नहीं कर पा रही। मैं आज अपने परिवार वालों को बहुत मिस कर रही हूं।'

कश्मीरा शाह ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया मिनटों में वायरल हो गया। कृष्णा अभिषेक ने पोस्ट देख अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कमेंट कर लिखा, 'भगवान का शुक्रिया है कि तुम सेफ हो।' राजेश खट्टर ने पूछा, 'हे भगवान, क्या हुआ कैश? उम्मीद है कि सब अच्छा होगा।' पूजा भट्ट ने लिखा, 'हे भगवान। क्या हुआ है कैश? वहां तुम्हारी देखभाल हो रही है?' इसके अलावा कश्मीरा के तमाम फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
बता दें कि, कश्मीरा शाह बीते कुछ दिनों से अमेरिका के LA यानी लॉस एंजिल्स में हैं। पहले उनका परिवार वहां उनके साथ था। लेकिन बाद में कृष्णा अभिषेक अपने बच्चों को लेकर मुंबई लौट गए। अब अचानक कश्मीरा के साथ हुए हादसे से कॉमेडियन काफी परेशान हैं। हालांकि एक्ट्रेस का एक्सीडेंट कैसे हुआ और उनकी हालत अभी कैसी है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications