Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कश्मीरा शाह ने सरेआम पति कृष्णा अभिषेक के साथ की ऐसी हरकत, फिर बीच में कूदी प्रियंका चौधरी और हुआ ये सब

Krushna Abhishek and Kashmera Shah Kiss Video: कश्मीरा शाह और उनके पति कृष्णा अभिषेक ने अचानक ही कैमरे के सामने एक दूसरे के साथ लिप लॉक कर लिया। ये देखकर सभी लोग हैरान हो गए।

kashmera shah

Krushna Abhishek and Kashmera Shah Kiss Video: बॉलीवुड के शानदार कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक अपने लेटेस्ट वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छा गए हैं। उनका एक इंटीमेट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों सरेआम कोजी होकर एक दूसरे का साथ लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं। लोग कृष्णा अभिषेक के इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें और उनकी पत्नी को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि कश्मीरा शाह ने पार्टी में काफी ज्यादा ड्रिंक कर रखी थी और इसी के चलते उनके पति उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे।

पार्टी में नजर आए कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह

पार्टी में नजर आए कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह

आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के खात्म होने के बाद इसके कंटेस्टेंट रह चुके साजिद खान और उनकी बहन फराह खान ने मिलकर अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बिग बॉस 16 के सभी कंटेस्टेंट्स अपने पार्टनर्स और खास दोस्तों के साथ पहुंचे थे। इसके बाद शेखर सुमन ने भी अपने घर पर सभी एक्स कंटेस्टेंट्स के लिए एक पार्टी का आयोजिन किया था। अब एक और इवेंट आयोजित किया गया जहां शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, एमसी स्टैन, साजिद खान से लेकर सुम्बुल समेत तमाम बिग बॉस के घर के स्टार्स देखने को मिले।

कश्मीरा और कृष्णा ने कैमरे के सामने किया लिप लॉक

इस दौरान कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह भी पार्टी में नजर आए। कृष्णा और कश्मीरा ने पैपराजी के सामने रोमांटिक अंदाज में कई सारे पोज दिए। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों ने अचानक ही कैमरे के सामने एक दूसरे के साथ लिप लॉक कर लिया। ये देखकर सभी लोग हैरान हो गए। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लिप किस के बीच में कूद पड़ीं प्रियंका चाहर चौधरी

लिप किस के बीच में कूद पड़ीं प्रियंका चाहर चौधरी

कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह का ऐसा जलवा देख सब दंग रह गए थे। दोनों पैपराजी के सामने ही एक दूसरे को लिप किस कर रहे थे। लेकिन इस लिप किस के बीच में अचानक ही बिग बॉस 16 की एक्स कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी आ गईं। इसके बाद तीनों ने साथ में पैपराजी को खूब पोज दिए और सोशल मीडिया पर छा गए।

कैमरे पर बोल्ड पोज देने लगीं कश्मीरा शाह

कैमरे पर बोल्ड पोज देने लगीं कश्मीरा शाह

इस इवेंट में सबसे पहले कश्मीरा शाह ने पैपराजी को अकेले पोज दिए। इस पार्टी में कश्मीरा ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था जिसमें वह बहुत ही बोल्ड नजर आ रही थीं। वह अचानक ही अकेले अकेले कैमरे के सामने बोल्ड पोज देने लगीं। ऐसे में पति कृष्णा अभिषेक वहां आए और उन्हें रोका और उनके साथ मजाक करने लगे। तभी कश्मीरा ने पति कृष्णा को भी कैमरे के सामने खींच लिया और एकदम से लिप किस करने लगीं। तभी प्रियंका चाहर चौधरी भी उनके बीच कूद पड़ी।

यूजर्स बोले- लगता है कश्मीरा ड्रंक हैं

यूजर्स बोले- लगता है कश्मीरा ड्रंक हैं

सोशल मीडिया पर कश्मीरा शाह और उनके पति कृष्णा अभिषेक के लिप लॉक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कश्मीरा शाह की मस्ती और बोल्डनेस को देखकर कुछ लोगों का कहना है कि शायद पार्टी में कश्मीरा ने बहुत ज्यादा ड्रिंक कर ली थी इसलिए वह होश में नहीं लग रही थी और खुद को संभाल भी नहीं पा रही थीं।

लोगों ने प्रियंका चौधरी के लिए कही ऐसी बात

एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा- कश्मीरा ड्रंक लग रही हैं। वहीं एक यूजर ने प्रियंका चाहर चौधरी पर अपना गुस्सा उतारते हुए कहा- दोनों के बीच आने की क्या जरूरत थी। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बिग बॉस खत्म हो गया लेकिन प्रियंका की बीच में घुसने की आदत नहीं गई।

Recommended Video

    Bigg Boss 16: Kashmera Shah ने Archana Gautam की आवाज पर किया ये ट्वीट | वनइंडिया हिंदी | BB16

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+