वीडियो में फूट फूटकर रोने लगीं कशिश कपूर, कुक ने क्या किया था उनके साथ? हुई ऐसी खौफनाक घटना

Kashish Kapoor Video: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 18' की कंटेस्टेंट रह चुकीं कशिश कपूर के घर से लाखों की चोरी की घटना ने हर किसी को चौंका दिया है। इस मामले में उनके घर पर काम करने वाले कुक पर गंभीर आरोप लगे हैं।

कशिश कपूर के साथ हुई ऐसी दर्दनाक घटना
कशिश कपूर ने खुद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर आकर इस दर्दनाक घटना के बारे में लोगों को बताया है। वीडियो में अपनी आपबीती सुनाते हुए कशिश बेहद भावुक हो गई थीं और फूट फूटकर रोने लगी थीं।

Kashish Kapoor Video

एक्ट्रेस के घर से चोरी हुए 7 लाख रुपए

कशिश कपूर ने अपने वीडियो में बताया कि उन्होंने घर पर 7 लाख की नकदी रखी थी, जिसे वह गत 9 जुलाई 2025 को सिंगापुर जाने से पहले अपनी मां के अकाउंट में ट्रांसफर करने वाली थीं। लेकिन जब उन्होंने अपने लॉकर की जांच की, तो कैश मौजूद नहीं था। उन्हें फौरन अपने कुक पर शक हुआ और उन्होंने उसे लिफ्ट से वापस बुलाया।

घर पर काम करने वाले कुक ने की ऐसी हरकत

-कशिश कपूर ने बताया कि उन्होंने कुक से उसका पॉकेट दिखाने को कहा, लेकिन वो इनकार करता रहा। काफी कहासुनी के बाद कुक की पॉकेट से 50,000 नकद बरामद हुए। इसके बाद जब उन्होंने फोन उठाया तो कुक ने उन्हें दीवार से धक्का देकर धमकी दी कि किसी को फोन मत करना।

-कशिश ने आगे कहा- उस वक्त मैं बहुत डर गई थी लेकिन खुद को बचाने के लिए मैंने उस पर नाराज न होने का नाटक किया और कहा मेरे घर से निकल जाओ और मुझे दोबारा अपनी शक्ल मत दिखाना।

-कशिश कपूर ने बताया कि जैसे ही कुक भागा, उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से संपर्क किया ताकि वह उसे रोक सके, लेकिन वो फ्लैट से फरार हो गया। इसके बाद वह खुद 20वीं मंजिल से सीढ़ियों से भागती हुई नीचे पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उन्हें घबराहट, उल्टी और बेचैनी महसूस हो रही थी, लेकिन दिमाग में सिर्फ यही चल रहा था कि अब नहीं रुका तो कभी नहीं रुकेगा।

कुक के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट

-इस घटना के बाद कशिश कपूर ने पुलिस स्टेशन जाकर कुक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, उन्हें अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि चोरी हुए पैसों की वापसी की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती। कशिश ने ये बात अपने पैरेंट्स को भी नहीं बताई थी, क्योंकि वह उन्हें टेंशन में नहीं डालना चाहती थीं।

-कशिश ने वीडियो में भावुक होते हुए कहा- मुझे पहले भी उस पर शक था लेकिन कोई सबूत नहीं था। जब मैंने उसे रंगे हाथ पकड़ा, तब भी उसने सिर्फ 50,000 रुपए की चोरी मानकर बाकी सब से इनकार कर दिया। लेकिन मुझे पता है कि मैंने कितने पैसे रखे थे और कब-कब पेमेंट किया था। उसने मेरे भरोसे के साथ धोखा किया और मेरे साथ बहुत बुरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+