सनी देओल की Gadar 2 देखने थिएटर पहुंचे कार्तिक आर्यन, 'तारा सिंह' का यह सीन देख जोर से चिल्लाने लगे एक्टर
Kartik Aaryan Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 इन दिनों थिएटर्स में धमाल मचा रही है। लोगों को सनी देओल का तारा सिंह का किरदार काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनके इस रोल के दीवाने हो गए हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी गदर 2 देखने थिएटर पहुंचे। इस दौरान वह एक सीन देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
गदर 2 देख चिल्लाने लगे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर थिएटर का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्क्रीन पर सनी देओल का हैंडपंप वाला सीन चल रहा है। सीन में देखा जा सकता है कि कैसे सनी देओल दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहे हैं। इस सीन के बाद थिएटर में फैंस की गूंज भी सुनाई दे रही है। वहीं कार्तिक आर्यन भी ये देखकर एक्साइटेड हो गए और वह जोर से चिल्लाने लगे।

यहां देखें वीडियो
कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, "ये आइकॉनिक सीन. मेरे अंदर जो फैनबॉय है वो तारा सिंह के लिए चिल्लाने लगा।" इस वीडियो पर कार्तिक के फैंस भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि, गदर 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
गदर 2 ने तोड़े रिकॉर्ड
फिल्म गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल 22 साल बाद स्क्रीन पर तारा सिंह और सकीना बनकर छा गए। फिल्म में सनी और अमीषा के अलावा उत्कर्ष शर्मा और मनीषा वाधवा ने अहम किरदार निभाया। वहीं कमाई के मामले में फिल्म 'गदर 2' 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। माना जा रहा है कि सनी देओल के करियर में यह फिल्म अब तक की ब्लॉकबस्टर है।
कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
वहीं कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखा गया। जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आईं। अब इसके बाद एक्टर अपनी अगली फिल्म आशिकी 3 में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास 'चंदू चैम्पियन', 'कैप्टन इंडिया' और 'भूल भुलैया 3' पाइपलाइन में है।












Click it and Unblock the Notifications