साइकिल चलाते यूरोप की गलियों में दिखे कार्तिक आर्यन, हाथ में पेंटिग्स देख फैंस बोले- 'पिंक पैंथर'

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे यूरोप की गलियों में साइकिल पर पेंटिंग हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कार्तिक ने इस तस्वीर को बढ़िया कैप्शन भी दिया है।

मुंबई, 10 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस को विदेश में एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर फैंस के साथ लगातार अपने यूरोप वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनकी फोटोज देखकर लगता है कि छुट्टी मनाने यूरोप गए कार्तिक काफी मजे कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे यूरोप की गलियों में साइकिल पर पेंटिंग हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कार्तिक ने इस तस्वीर को बढ़िया कैप्शन भी दिया है।

एक्टर ने शेयर की तस्वीर

एक्टर ने शेयर की तस्वीर

कार्तिक ने शनिवार को अपनी यूरोप वेकेशन की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को खुश कर दिया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कार्तिक साइकिल पर सवार हैं और एक्टर ने अपने हाथ में पेंटिंग ली हुई है। कार्तिक इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर की स्माइल काफी प्यारी लग रही है।

फोटो को दिया ये कैप्शन

फोटो को दिया ये कैप्शन

तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर कार्तिक ने इसे बढ़िया सा कैप्शन भी दे डाला। एक्टर ने लिखा, मैंने कुछ पेंटिंग खरीदी है, क्योंकि कहते हैं कि, आर्ट फ्री है। एक्टर की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

फैंस कार्तिक की इस तस्वीर पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई एक्टर को क्यूट तो कोई पिंक पैंथर बता रहा है। एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि पिंक नया ब्लैक है। तो एक अन्य यूजर ने फनी अंदाज में कहा कि मुझे लगता है कि वो आपसे चार्ज नहीं करेंगे। एक यूजर ने कहा कि हां आर्ट फ्री है, अपने आप को देखिये, आप भी आर्ट हैं।

एक्टर को दिखाना पड़ा आधार कार्ड

एक्टर को दिखाना पड़ा आधार कार्ड

कार्तिक आर्यन का हर अंदाज फैंस को खूब भाता है। हाल ही में एक्टर के एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे, क्योंकि फैन के दोस्तों को यकीन नहीं आ रहा था कि वे कार्तिक ही हैं। ऐसे में एक्टर ने बेहद ही फनी अंदाज में कहा कि मैं अपना आधार कार्ड दिखा दूं। कार्तिक का ये फनी अंदाज फैंस के बेहद पसंद आया। साथ ही विरल भयानी द्वारा शेयर एक्टर का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

फैंस के साथ ली सेल्फी

फैंस के साथ ली सेल्फी

हाल ही में एक्टर ने यूरोप से मैड एंड रॉकी एन रॉल नाइट की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की। इस तस्वीर में कार्तिक फैंस के बीच घिरे हुए नजर आए। एक्टर ने फैंस के बीच खड़े होकर सेल्फी ली। कार्तिक की इस तस्वीर के भी फैंस दीवाने हो गए।

इन फिल्मों में दिखेंगे एक्टर

इन फिल्मों में दिखेंगे एक्टर

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'फ्रेंडी' में दिखेंगे। इस फिल्म में एक्टर के साथ एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला भी मुख्य किरदार में नजर आएंगीं। इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन फिल्म 'शहजादा', 'कैप्टन इंडिया' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।

'भूल भुलैया 2' में मचाया धमाल

बताते चलें कि आखिरी बार कार्तिक आर्यन को फिल्म 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने रूह बाबा का किरदार निभाया है। वहीं, एक्टर के साथ कियारा आडवाणी भी इस फिल्म में नजर आईं। वहीं कियारा और कार्तिक के अलावा इस फिल्म में सौरभ शुक्ला, राजपाल यादव और तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+