Freddi First Look: डॉक्टर के भेष में दिखे कार्तिक आर्यन, दस्ताने पहने हाथों में लगा खून

अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करने वाले कार्तिक की अपकमिंग फिल्म 'फ्रेडी' का हाल ही में फर्स्ट लुक आउट हुआ है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का पोस्टर काफी सस्पेंस भरा है।

Freddi First Look: कार्तिक आर्यन की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। 'भूल भुलैया 2' में एक्टर ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करने वाले कार्तिक की अपकमिंग फिल्म 'फ्रेडी' का हाल ही फर्स्ट लुक आउट हुआ है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का पोस्टर काफी सस्पेंस भरा है। फिल्म से कार्तिक का फर्स्ट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वे फिल्म की रिलीज डेट सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Kartik Aaryan

फैंस के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'फ्रेडी' का पोस्टर शेयर करते हुए कार्तिक ने कहा कि डॉ फ्रेडी गिनवाला। अपॉइंटमेंट जल्द ही शुरू हो रहा है। पोस्टर में कार्तिक चश्मा, और सर्जिकल ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। देखने में तो कार्तिक डॉक्टर के लिबास में दिख रहे हैं। हाथों में पहने हुए दस्तानों में खून भी लगा हुआ है। एक्टर ने लिखा कि फ्रेडी की दुनिया में आने के लिए तैयार रहिये।

एक्टर के फर्स्ट लुक पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा- ऐसी शानदार प्रतिभा। एक अन्य शख्स ने कार्तिक की खूब तारीफ की। कई लोगं ने कहा कि कार्तिक ने अभी तक जो कुछ भी किया है, उसकी तुलना में ये फिल्म ज्यादा डीप लग रही है। और वे इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म फ्रेडी में कार्तिक आर्यन के साथ अलाया फर्नीचरवाली भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा एक्टर शहजादा फिल्म में कृति सेनन संग दिखाई देंगे। रोहित धवन की ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होने जा रही है। एक्टर की ये फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठपुरमुलू' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

इन फिल्मों के अलावा कियारा आडवाणी के साथ एक्टर की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' भी पाइपलाइन में है। इसके अलावा एक्टर की 'आशिकी 3' भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में शामिल है।

कार्तिक आर्यन के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा है। इसी साल एक्टर की भूल भुलैया फिल्म भी रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ये एक्टर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+