कार्तिक आर्यन ने सरेआम Ex GF सारा अली खान को किया हग, इस एक्ट्रेस का दिखा गुस्सा, देखें वीडियो
Sara Ali Khan Kartik Aaryan: अनन्या पांडे इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'कॉल मी बे' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए। इस मौके पर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को एक दूसरे को हग करते हुए देखा गया।
'कॉल मी बे' की स्क्रीनिंग में सारा अली खान और उनके एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों ने काफी देर तक एक दूसरे से बातचीत की। यहां तक कि सबके सामने हंसी-खुशी गले भी लगाया। कार्तिक और सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन जब एक दूसरे से अच्छे से बात कर रहे थे तो उस दौरान अनन्या पांडे के रिएक्शन ने फैंस का ध्यान खींचा। अनन्या पांडे को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह कार्तिक और सारा को एकसाथ देखकर खुश नहीं हैं। फैंस का कहना है कि अनन्या पांडे के चेहरे पर जलन साफ नजर आ रही है।
सारा और कार्तिक की इस वीडियो पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अनन्या रोने वाली है, ऐसा क्यों लग रहा?' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये अनन्या इतनी ज्यादा नाराज क्यों लग रही है।' एक ने लिखा, 'अनन्या पांडे के चेहरे पर जलन साफ नजर आ रही है।'
वहीं कुछ फैंस ने सारा और कार्तिक की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "दोस्तों कृपया शादी कर लो" जबकि दूसरे ने पूछा, "क्या वे वापस एक साथ हैं?" अटकलें तब और बढ़ गईं जब एक अन्य फैंन ने सवाल किया, "क्या वे एक साथ कोई फिल्म कर रहे हैं?" फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
कार्तिक आर्यन अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें वह फिल्म लव आज कल की शूटिंग के दौरान सारा अली खान को डेट कर रहे थे। उनके कथित ब्रेकअप के बाद, उनके अलग-अलग समय पर जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे को डेट करने की अफवाह थी। हालांकि एक्टर ने इन अफवाहों पर कभी खुलकर बात नहीं की।
ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan से मिलने झांसी से मुंबई साइकिल चलाकर पहुंचा जबरा फैन, यूजर्स बोले-'पानी तो पूछ लेते'












Click it and Unblock the Notifications