सारा अली खान से प्यार करते थे या नहीं कार्तिक आर्यन, रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी और कहा- 'मैं पिछले एक साल से...'

सारा अली खान से प्यार करते थे या नहीं कार्तिक आर्यन , रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी और कहा- 'मैं पिछले एक साल से...'

मुंबई, 01 सितंबर: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस सारा अली खान के अफेयर की चर्चा कई सालों से बी-टाउन में हो रही है। फिल्म लव आजकल -2 के बाद से ये दोनों के लव लाइफ को लेकर कई खबरें आईं। दोनों का रिश्ता काफी वक्त सुर्खियों में रहा। फिर खबर आई कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन कभी भी कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान के साथ अपने रिश्तों को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। कई बार आरोप लगे कि कार्तिक ने इस रिश्ते को लेकर झूठ भी बोला है। अब कार्तिक ने बताया है कि सारा अली खान से उनका ब्रेकअप कब हुआ। कार्तिक और सारा की बातें सुनकर ये भी लगता है कि उनकी लव स्टोरी बहुत हैप्पी नहीं थी।

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन और सारा के रिश्ते का किया था खुलासा

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन और सारा के रिश्ते का किया था खुलासा

कार्तिक आर्यन संग सारा अली खान के रिलेशनशिप की शुरुआत करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' से ही हुई थी। सैफ अली खान के साथ शो में आई सारी अली खान ने कहा था कि कार्तिक उन्हें क्यूट लगते हैं, वो उन्हें डेट करना चाहती हैं। इसके बाद दोनों ने एक साथ फिल्म लव आजकल -2 की शूटिंग भी की थी। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाए रखने की काफी कोशिश की थी। लेकिन करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण 7' में इस बात को कंफर्म किया था कि कार्तिक और सारा एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों का अब ब्रेकअप हो गया है।

क्या सारा अली खान के साथ रिश्तों को लेकर कार्तिक आर्यन ने बोला था झूठ

क्या सारा अली खान के साथ रिश्तों को लेकर कार्तिक आर्यन ने बोला था झूठ

फिल्म कम्पैनियन के साथ इंटरव्यू में जब हाल ही कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि क्या उन्होंने पहले अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में झूठ बोला था। इसके जवाब में कार्तिक आर्यन सारा अली खान संग अपने रिश्ते पर तो कोई कमेंट नहीं किया है। लेकिन कार्तिक आर्यन ने यह जरूर बता दिया है कि वह इस वक्त सिंगल हैं।

कार्तिक बोले- मैं एक साल से अधिक समय से सिंगल हूं...

कार्तिक बोले- मैं एक साल से अधिक समय से सिंगल हूं...

फिल्म कम्पैनियन के साथ बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, 'मैं पिछले सवा साल से सिंगल हूं। इसके अलावा मुझे कुछ नहीं पता है।' इसपर कार्तिक आर्यन से कहा गया कि ह टाइमलाइन को लेकर काफी स्पेसिफिक हैं, हालांकि कार्तिक ने इस बात को सुनकर कोई रिप्लाई नहीं किया, उन्होंने बस हंसकर एक लुक दिया।

कार्तिक ने तुरंत बदल लिया अपना बयान

कार्तिक ने तुरंत बदल लिया अपना बयान

कार्तिक ने तुरंत अपना बयान बदल दिया क्योंकि उन्हें बताया गया था कि यह रिकॉर्ड में लिया जा रहा है। कार्तिक ने इसके बाद बयान दिया, ''मैं पिछले एक साल से सिंगल हूं।" कार्तिक आगे स्पष्ट किया, "मैं इस टाइम फ्रेम को धीरे-धीरे कम नहीं कर रहा हूं... यह सटीक नहीं था।" यह पूछे जाने पर कि क्या वह यह कहना जारी रखेंगे कि उनका काम ही उनका रिश्ता है, कार्तिक ने जवाब दिया, "नहीं, ऐसा नहीं है। लेकिन मैं सिंगल हूं। बस यही बात है।"

कोई भी मानने को तैयार नहीं था कि कार्तिक सिंगल हैं...

कोई भी मानने को तैयार नहीं था कि कार्तिक सिंगल हैं...

बता दें कि इसी इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने ऑडियंस से भी बातचीत की थी। ऑडियंस के साथ कार्तिक का इंटरेक्शन भी बहुत फनी था। ऑडियंस में बैठे लोग इस बात को मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे किए कार्तिक इस वक्त सिंगल हैं। कार्तिक ने ये भी बताया कि उनके फोन में आखिरी डॉयल नंबर उनकी मां का है।

लव आज कल 2 के रिलीज से पहले हो गया था ब्रेकअप

लव आज कल 2 के रिलीज से पहले हो गया था ब्रेकअप

लंबे समय से अफवाह थी कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान रिश्ते में थे। इम्तियाज अली की लव आज कल 2 में कार्तिक और सारा अली खान की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि फिल्म की रिलीज से ठीक पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। हालांकि अभिनेताओं ने इस पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+