Satyaprem Ki Katha: कियारा-कार्तिक की जोड़ी ने फिर जीता फैंस का दिल, तीसरे दिन फिल्म की हुई जबरदस्त कमाई
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की।
Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 3: कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरों दस्तक दे चुकी है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन, वीकेंड पर फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सत्यप्रेम की कथा ने मारी बाजी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ का कलेक्शन कर अच्छी शुरूआत की थी। लेकिन वहीं दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने लगभग 7 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन वीकेंड फिल्म के लिए अच्छा दिन रहा। फिल्म ने 11.75 करोड़ की शानदार कमाई की। वहीं कुल कमाई की बात करें तो लगभग 27 करोड़ का बिजनेस किया।

फिल्म को वीकेंड का मिला भरपूर फायदा
बता दें कि फिल्म भूल-भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की शानदार कैमिस्ट्री को फैंस का भरपूर फायदा मिला था। जिसके बाद फैंस को फिल्म सत्यप्रेम की कथा से काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में दोनों की ट्विनिंग फैंस का दिल जीत रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले वीकेंड पर फिल्म 35 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म फैंस की उम्मीदों पर कितनी खड़ी उतरती है।












Click it and Unblock the Notifications