Satyaprem Ki Katha: छठे दिन सुस्त पड़ी 'सत्यप्रेम की कथा', फिर भी 50 करोड़ से सिर्फ इतनी दूर

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 6: फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि वीकेंड के मुताबिक वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं कि छठे दिन फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

छठे दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का बिजनेस
फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वीकेंड पर फिल्म ने शानदार कमाई की लेकिन सोमवार से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं छठे दिन भी फिल्म की कमाई का बुरा हाल रहा। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सत्यप्रेम की कथा' ने छठे दिन लगभग 4.20 करोड़ का कुल बिजनेस किया। वहीं सोमवार को फिल्म ने केवल 4 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Kiara Advani

50 करोड़ के क्लब में होगी शामिल
भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है लेकिन इसके बावजबद इन 6 दिनों में कुल 46.91 करोड़ की कमाई कर डाली। ऐसे में जल्द ही फिल्म 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। माना जा रहा है कि 'सत्यप्रेम की कथा' वीकेंड पर दमदार वापसी कर सकती है। अगर ये फिल्म 50 करोड़ से ज्यादा कमाई करने में कामयाब होती है तो इस साल कार्तिक आर्यन की ये सुपरहिट फिल्म साबित होगी। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया ने भी मुख्य किरदार निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+