सारा-अनन्या के ब्रेकअप कमेंट पर भड़के कार्तिक आर्यन, एक्स बॉयफ्रेंड ने निकाली भड़ास, कहा-'रिश्ते की इज्जत..'
Kartik Aaryan: करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण का 8वां सीजन इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जो कुछ भी कहते हैं उस पर गॉसिप्स बननी शुरू हो जाती है। ऐसा ही कुछ सारा अली खान और अनन्या पांडे ने भी बीते एपिसोड में किया। उन्होंने कार्तिक आर्यन संग ब्रेकअप पर उनका बिना नाम लिए काफी कुछ कह दिया। लेकिन उनके इस बयान से एक्टर अब काफी नाराज हो गए हैं।
दरअसल, कॉफी विद करण के बीते एपिसोड में करण जौहर ने सारा अली खान और अनन्या पांडे से कार्तिक आर्यन संग हुए ब्रेकअप पर खुलकर बात की। उन्होंने दोनों एक्ट्रेस से कार्तिक का नाम लिए बिना पूछा कि, 'क्या आपके लिए अपने एक्स के साथ दोस्ती करना आसान था?' इस पर सारा ने जवाब देते हुए कहा कि, 'नहीं, बिल्कुल आसान नहीं था।' इसके अलावा शो में कार्तिक को लेकर कई सारी बातें हुईं जो कि एक्टर को पसंद नहीं आई और वह खफा हो गए।

अब कार्तिक आर्यन ने हाल ही में फिल्म कंपैनियन को हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस पर खुलकर बात की। एक्टर से पूछा गया कि, सारा ने जिस तरह कॉफी विद करण में ब्रेकअप पर बात की उस पर आप क्या कहना चाहेंगे? इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'रिलेशनशिप हमेशा दो लोगों का होता है जिसकी आपको इज्जत करनी चाहिए।'
कार्तिक आर्यन ने बातचीत के दौरान आगे कहा, 'एक चीज मुझे लगती है कि रिलेशनशिप अगर दो लोगों का है तो दूसरे इंसान को भी वो बातें नहीं करनी चाहिए। अगर आपका रिलेशनशिप आगे नहीं चल पाया तो ये बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं है कि आप इस तरह की बातें करें। जब आप किसी के साथ एक रिश्ते में होते हो तो ये नहीं सोचते कि खत्म हो जाएगा। आपको साथ बिताए वक्त की इज्जत करनी चाहिए। मुझे ये भी लगता है कि आपको अपनी भी इज्जत करनी चाहिए।'
कार्तिक आर्यन के इस बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि वह सारा अली खान के बयान से काफी नाराज हैं। मालूम हो कि, फिल्म लव आजकल की शूटिंग के दौरान सारा अली खान और कार्तिक के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। लेकिन जैसे ही ये फिल्म खत्म हुई उसके कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications