Bhool Bhulaiyaa 3: इस दिन रिलीज होगी 'भूल भुलैया 3', अजय देवगन को कार्तिक आर्यन देंगे कड़ी टक्कर
Bhool Bhulaiyaa 3 Release Date: कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने पुष्टि की है कि ये फिल्म दिवाली के दौरान रिलीज़ होगी।
भूषण कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान यह जानकारी दी है कि, फिल्म 'भूल भुलैया 3' आखिर कब रिलीज होने वाली है। भूषण कुमार ने कहा, "हम निश्चित रूप से दिवाली पर 'भूल भुलैया 3' ला रहे हैं। फिल्म अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है, और हम समय सीमा को पूरा करने के बारे में आश्वस्त हैं।"

बता दें कि पिछली फ़िल्म "भूल भुलैया 2" ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी सफलता हासिल की थी। अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन प्ले किए गए लीड रोल में यह फ़िल्म हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण से दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही।
कलाकार और क्रू
कार्तिक आर्यन "भूल भुलैया 3" में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे, जिस तरह फैंस ने उन्हें भूल भुलैया 2 में प्यार दिया था उसी तरह मेकर्स को उम्मीद है कि इसके अगले पार्ट में भी कार्तिक को फैंस पसंद करेंगे। फिल्म की खास बात ये है कि इस बार विद्या बालन एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। जिसकी वजह से फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
दिवाली पर रिलीज हो रही फिल्म भूल भुलैया 3 को अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देने वाली है। जी हां फिल्म सिंघम अगेन भी इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रोहित शेट्टी की फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और करीना कपूर भी नजर आएंगे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सिंघम अगेन या फिर भूल भुलैया 3 कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस बार रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। हालांकि इसके लिए फिलहाल थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan से मिलने झांसी से मुंबई साइकिल चलाकर पहुंचा जबरा फैन, यूजर्स बोले-'पानी तो पूछ लेते'












Click it and Unblock the Notifications