Viral Video: खुले आसमान में पेड़ के नीचे बैठ कार्तिक आर्यन ने किया ऐसा काम, लोगों की खुली रह गई आंखें
Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों कई नए प्रोजेक्ट्स के लेकर बिजी नजर आ रहे हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर पर गणपति बप्पा की पूजा की थी। इस पूजा में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान भी शामिल हुई थीं। फिलहाल कार्तिक आर्यन बैक-टू-बैक कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने फिल्म के बारे में एक अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बाल कटवाते हुए नजर आ रहे हैं।
पेड़ के नीचे कुर्सी पर बैठेकर कार्तिक आर्यन ने कटवाए बाल
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वह पेड़ के नीचे एक कुर्सी पर बैठे अपने बाल कटवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाल कटाने की प्राइज लिस्ट वाला बोर्ड भी साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं। लोगों ने कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी किए हैं।

कार्तिक आर्यन का वीडियो हो रहा है वायरल
कार्तिक आर्यन के एक फैन इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- 3 रुपए में कट गाए बाल, फ्री में ही काट देते। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैं भी आ रहा हूं बाल काटने के लिए। कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- चंदू चैंपियन हेयरकट #PedKeNeechein। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।
फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
जानकारी के अनुसार कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन खबर है कि ये जून 2024 में रिलीज हो सकती है। कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में देखा गया था। इस फिल्मे में उमके साथ कियारा आडवाणी नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications