Chandu Champion: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन', जानें कहां होगी स्ट्रीम
Chandu Champion OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म 'चंदू चैंपियन' गत 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कारोबार किया था। लोगों ने फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की है।
'चंदू चैंपियन' ओटीटी पर होगी रिलीज
'चंदू चैंपियन' फिल्म की कहानी ने लोगों को खूब आकर्षित किया है। सिनेमाघरों में जमकर धूम मचाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। कार्तिक आर्यन के कई फैंस इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा
आपको बता दें कि 'चंदू चैंपियन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 73.5 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 87.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। जिन लोगों ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' थिएटर्स में नहीं देखी अब वो इस मूवी को ओटीटी पर देख सकेंगे। कार्तिक आर्यन की फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।
9 अगस्त 2024 को रिलीज होगी 'चंदू चैंपियन'
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर पहले से ही रेंट पर उपलब्ध है। वहीं अब पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म आगामी 9 अगस्त, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर फ्री में स्ट्रीम होगी।
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की लाइफ पर बेस्ड फिल्म है। कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं। 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक के अलावा विजय राज, भुवन अरोड़ा, पलक लालवानी और एडोनिस कपसालिस भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications