कार्तिक आर्यन ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, करोड़ों में है नए घर की कीमत
Kartik Aaryan New Home: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल न दिखाया हो लेकिन लोगों ने कार्तिक आर्यन के एक्टिंग की तारीफ की है। इसी बीच कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन ने मुंबई में अपना घर खरीद लिया है।
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने 1594 स्क्वायर फुट के इस अपार्टमेंट को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका ये आलीशान फ्लैट सिद्धि विनायक बिल्डिंग में है। इसी कैंपस में 'प्रेसीडेंसी सोसाइटी' भी है, जहां कार्तिक आर्यन का एक घर पहले से मौजूद है जिसमें उनका पूरा परिवार रहता है।

कार्तिक आर्यन ने ली दो कार पार्किंग स्पेस
मीडिया रिपेार्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने ये लग्जीरियस अपार्टमेंट 1.10 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फुट के रेट से खरीदा है। इस अपार्टमेंट के साथ उन्होंने दो कार पार्किंग स्पेस भी खरीदा है। दिसंबर 2022 में ही ये खबर सामने आई थी कि कार्तिक आर्यन मुंबई में एक नए घर की तलाश में है। इस कड़ी में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर से जुहू तारा रोड स्थित प्रणेता अपार्टमेंट में घर किराए पर भी लिया था। इस घर के लिए उन्होंने 36 महीने का लीज लिया था।
2011 में किया था बॉलीवुड में डेब्यू
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में 'प्यार का पंचनामा' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपने क्यूट ब्वॉय लुक के लिए भी लड़कियों में काफी फेमस है। वहीं कार्तिक को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है।
कार्तिक आर्यन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने पिछले 9 दिनों 56 करोड़ रुपए की कमाई की है। कार्तिक आर्यन जल्द ही हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह कबीर खान की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications