कार्तिक आर्यन से पूछा गया आपके अकाउंट में कितना पैसा है, आपकी लेम्बोर्गिनी में सबसे पहले कौन बैठा था, बोले...
कार्तिक आर्यन अपने एक इंटरव्यू की वजह से चर्चा में हैं। कार्तिक से इंटरव्यू में एक सवाल पूछा गया, उस सवाल का कार्तिक ने ऐसा जवाब दिया जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
मुंबई, 5 दिसंबर। अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक की फिल्में लगातार हिट साबित हो रही हैं। हालांकि अभी कार्तिक की ज्यादा फिल्में फ्लोर पर नहीं आई हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक जितनी भी फिल्में की है, उनमें दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की जमकर सराहना की है। पिछले महीने कार्तिक की धमाका फिल्म रिलीज हुई थी। अभी कार्तिक की झोली में लगातार कई फिल्में हैं। खैर ये सब बातें बाद में...मेन मुद्दे पर आते हैं। दरअसल कार्तिक आर्यन अपने एक इंटरव्यू की वजह से चर्चा में हैं। कार्तिक से इंटरव्यू में एक सवाल पूछा गया, उस सवाल का कार्तिक ने ऐसा जवाब दिया जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

आपके अकाउंट में कितना पैसा है
अभिनेता से दिल्ली में एक इवेंट में पूछा गया कि आपके अकाउंट में कितना पैसा है? इसका जवब बताने से पहले हम आपसे पूछते हैं कि यदि आपसे कोई यह सवाल पूछे तो आप क्या जवाब देंगे। भाई या तो आप उसे पूरा पैसा बताएंगे और यदि आपको सही सही नहीं पता है तो आप अनुमान के हिसाब से बताएंगे, लेकिन कार्तिक ने जो इसका जवाब दिया वो हैरान करने वाला था। कार्तिक ने इस प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि उनके खाते में कितना पैसा है और ये सब कुछ उनकी मां देखती हैं। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल सच कह रहा हूं।

सबसे पहले आपकी लेम्बोर्गिनी में कौन बैठा था
बता दें कि कार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले ही एक लेम्बोर्गिनी कार खरीदी है। जब उनसे पूछा गया कि उनकी लेम्बोर्गिनी में सबसे पहले कौन बैठा था, तो उन्होंने कहा कि उनकी लेम्बोर्गिनी में सबसे पहले उनकी मां बैठी थीं।

आप अपना पैसा कहां खर्च करते हैं
कार्तिक आर्यन से जब पूछा गया कि आप अपना पैसा कहां खर्च करते हैं? इसके जवाब में कार्तिक ने कहा कि वह सबसे ज्यादा पैसे कपड़े खरीदने पर खर्च करते हैं।

मैं बॉलीवुड का सबसे काबिल बैचलर
कार्तिक ने कहा कि वह इस समय बॉलीवुड के सबसे योग्य बैचलर हैं। उन्होंने कहा कि बाकी सभी ने शादी कर ली है। बता दें कि कार्तिक इस समय दिल्ली में हैं और शहजादा फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट से एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में कार्तिक जामा मस्जिद के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। फोटो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा 'शहजादा की दिल्ली'। फिल्म की शूटिंग पिछले महीने ही शुरू हुई है। इस फिल्म को रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि भूषण कुमार फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सनोन दिखाई देंगी। फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications