'मुझे बहुत दर्द हुआ लेकिन उसने', अभिषेक बच्चन से ब्रेकअप के बाद Trauma में थीं करिश्मा कपूर

Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस और कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर ने साल 2002 में दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से सगाई कर ली थी। दोनों शादी करने वाले थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

अभिषेक बच्चन के प्यार में पागल थीं करिश्मा कपूर
कहा जाता है कि एक समय पर करिश्मा कपूर एक्टर अभिषेक बच्चन के प्यार में डुबकी लगा रही थीं। इस प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन कुछ ही महीने बाद ये सगाई टूट गई थी।

Karisma Kapoor

5 साल तक करिश्मा और अभिषेक ने डेटिंग की थी

जानकारी के अनुसार साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने साथ में काम किया था। फिल्म में अभिषेक और करिश्मा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। दोनों उस वक्त एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे लेकिन दोनों के बीच कोई न कोई समस्या हमेशा बनी रहती थी।

अभिषेक और करिश्मा के सेट पर होते थे झगड़े

सेट पर ही अभिषेक और करिश्मा कई बातों को लेकर झगड़ने लगते थे। करिश्मा कपूर को अभिषेक बच्चन की कई आदतों से परेशानी होती थीं। कहा जाता है कि करिश्मा अपने प्यार को लेकर काफी पजेसिव भी थीं। वह अभिषेक को कई कारणों से रोकती-टोकती भी थीं।

टूट गई थी करिश्मा-अभिषेक की सगाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर करीब पांच साल तक सीरियस रिलेशनशिप में थे लेकिन अचानक ही दोनों ने रिश्ता खत्म कर लिया। सुभाष के. झा को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने कहा था कि ये एक दर्दनाक अनुभव था। उन्होंने कठिन समय में उनकी मदद करने और उनका साथ देने के लिए अपने कपूर खानदान को श्रेय दिया था।

'मुझे अपने दुख और दर्द से खुद ही निपटना पड़ा'

करिश्मा कपूर ने उस इंटरव्यू में कहा था- अब समय आ गया है कि मैं बोलूं। मैं सभी की आभारी हूं। इस साल की शुरुआत मेरे लिए दर्दनाक थी। मैं नहीं चाहती कि कोई भी लड़की इससे गुजरे। मुझे अपने दुख और दर्द से खुद ही निपटना पड़ा। मुझे लगता है कि समय सबसे अच्छा मरहम लगाने वाला है।

'जो कुछ भी हुआ, मैं उससे समझौता कर चुकी हूं'

करिश्मा कपूर ने कहा था- हालांकि मैं बहुत कुछ झेल चुकी हूं, लेकिन जो कुछ भी हुआ है, मैं उससे समझौता कर चुकी हूं। मैं बस इतना ही कहूंगी कि जो किस्मत में लिखा है, वो होना ही है। मैं अपनी समस्याओं का सामना करने के लिए भावनात्मक रूप से तैयार नहीं थी। जिंदगी आपको अलग-अलग कार्ड देती है। आपको बस अपने हिसाब से चलना होता है। मुझे बहुत दर्द हुआ लेकिन उसने नहीं समझा।

'मैं सदमे में चली गई थी लेकिन अब सब ठीक है'

करिश्मा कपूर ने आगे कहा था- मैं मीडिया को इतना समझदार और सहयोगी होने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। सभी ने मुझे अकेला छोड़ दिया। मैं इस पर और कुछ नहीं कहना चाहती, सिवाय इसके कि अगर मेरे माता-पिता, बबीता और रणधीर कपूर, बहन करीना कपूर, मेरी दादी जी कृष्णा राज कपूर, मेरी दो बुआ रीमा जैन और रितु नंदा और मेरे करीबी दोस्त न होते तो मैं अपने दुख से बाहर नहीं आ पाती। मुझे ट्रॉमा होने लगा था। मैं सदमे में चली गई थी लेकिन अब सब ठीक है।

ब्रेकअप के बाद अमिताभ बच्चन ने कही थी ऐसी बात

-करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के ब्रेकअप के पीछे की असली वजह तो सिर्फ उन्हें और उनके चाहने वालों को ही पता है, लेकिन अमिताभ बच्चन ने एक बार इसके लिए प्रतिकूल परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया था। साल 2005 में, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन फिल्म मेकर करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण के पहले सीजन में नजर आए थे।

-इस शो में अमिताभ बच्चन ने कहा था- ये एक संवेदनशील क्षण था। रिश्ते बन रहे हैं, रिश्ते टूट रहे हैं। ये किसी भी युवा के लिए दुखद हो सकता है और जाहिर तौर पर परिवार के लिए भी दुखद है। हम नहीं चाहते कि ऐसा किसी के साथ हो, लेकिन अगर परिस्थितियां मिलन के लिए अनुकूल नहीं हैं, तो बेहतर है कि आप अलग-अलग रास्ते अपनाएं। यही हुआ।

करिश्मा कपूर की शादी और तलाक

-अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद साल 2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली केबिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन उनका ये रिश्ता भी नहीं टिक सका। शादी के 13 साल बाद उन्होंने संजय कपूर से तलाक ले लिया था। साल 2014 में ही करिश्मा कपूर ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।

-तलाक का ये मामला गंभीर आरोपों से भरी एक बदसूरत कानूनी लड़ाई में बदल गया था। आखिरकार 2016 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक हो गया था।

-तलाक के बाद से करिश्मा अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान, की सिंगल मदर के तौर पर परवरिश कर रही हैं। वहीं गत 12 जून 2025 को संजय कपूर की पोलो खेलते हुए मौत हो गई है।

-दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। उन्होंने साल 2011 में प्यारी बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+