क्या अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी में हिस्सा चाहती थीं करिश्मा कपूर? एक्ट्रेस की मां ने की थी ऐसी डिमांड

Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है। कुछ समय पहले कहा जा रहा था कि बच्चन परिवार ने बहू ऐश्वर्या राय से दूरी बना ली है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अमिताभ बच्चन ने खुद भी इस बात से साफ इनकार किया था कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अलग नहीं हुए हैं। सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ ठीक न चलने की खबरें छाई हुई थीं।

Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता

-आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ सगाई हुई थी। हालांकि कुछ पर्सनल कारणों के चलते ये सगाई टूट गई थी। लोगों ने ये उम्मीद कर ली थी कि करिश्मा कपूर ही बच्चन परिवार की बहू बनेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।

-सगाई के कुछ महीने बाद ही अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया था। वहीं सगाई टूटने के बाद लोगों के मन में इस पूरे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे।

करिश्मा कपूर की मां बबीता ने की थी ऐसी डिमांड

-आपको बता दें कि साल 2002 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी। उस समय करिश्मा कपूर का करियर पीक पर था लेकिन अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल कर रहे थे।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस समय बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं थी।

-कहा जाता है कि बच्चन परिवार में बेटी करिश्मा कपूर को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए मां बबीता एक एग्रीमेंट करना चाहती थीं। इस एग्रीमेंट पर अमिताभ बच्चन और जया बच्च को साइन करना था। लेकिन अमिताभ बच्चन ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने बबीता को मुंह पर मना कर दिया था।

शादी से पहले ही प्रॉपर्टी पर करिश्मा कपूर का अधिकार

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि अभिषेक से शादी होने के बाद करिश्मा कपूर फिल्मों में काम करें।

-वहीं करिश्मा कपूर की मां बबीता चाहती थीं कि उनकी बड़ी बेटी अपने फिल्मी करियर पर फोकस करे और एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस बनें।

-इसके अलावा बबीता ये भी चाहती थीं कि शादी से पहले ही बच्चन परिवार की कुछ प्रॉपर्टी उनकी होने वाली बहू करिश्मा कपूर के नाम कर दी जाए। लेकिन ऐसा करने के लिए बच्चन परिवार ने आपत्ति जताई थी।

-इसके बाद अचानक ही साल 2003 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया था। अभिषेक और करिश्मा की जोड़ी टूटने पर लोग काफी हैरान हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+